सरसों से बने प्रोडक्ट्स पर इस देश का अलर्ट! भारत से क्या है कनेक्शन?

UK Alert For Mustard Products: ब्रिटेन में सरसों से बने प्रोडक्ट्स को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। कहा जा रहा है कि ये प्रोडक्ट दूषित हो सकते हैं। इनके सेवन से बचने की सलाह दी गई है।

mustard food products

सरसों से बने प्रोडक्ट्स।

UK Alert For Mustard Products: अक्सर फूड प्रोडक्ट्स में मिलावट की खबरें सामने आती हैं। भारत में तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू में गाय की चर्बी और मछली का तेल मिलाने की बात सामने आई है। जिस पर बवाल मचा हुआ है। अब ब्रिटेन में सरसों के तेल से बने फूड प्रोडक्ट्स में मिलावट की रिपोर्ट सामने आई है। बता दें कि भारत के कई हिस्सों में सब्जियां सरसों के तेल में फ्राइ की जाती हैं। सरसों से बने प्रोडक्ट यहां काफी पॉपुलर हैं। भारत से सरसों को काफी मात्रा में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। सरसों को लेकर ब्रिटेन में गंभीर जोखिम की आशंका ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। ब्रिटेन में सरसों के सभी प्रोडक्ट्स के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

डिप्स, सॉस, सलाद और सैंडविच शामिल 

दरअसल, UK की फूड स्टेंडर्ड्स एजेंसी (FSA) ने लोगों को ऐसे फूड प्रोडक्ट्स से बचने की चेतावनी दी है, जिनमें सरसों, सरसों पाउडर या सरसों का आटा हो सकता है। ऐसी आशंका है कि ये फूड प्रोडक्ट्स पीनट की मिलावट से खराब हो सकते हैं। जिन खतरनाक तत्वों की आशंका जताई गई है, उनमें डिप्स, सॉस, सलाद और पहले से पैक किए गए सैंडविच शामिल हैं।

विज्ञापन

भारत से क्या है कनेक्शन?

इस मामले पर एफएसए के प्रवक्ता का बयान सामने आया है। जिसमें कहा गया है कि एफएसए संबंधित उद्योगों के साथ मिलकर काम कर रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि कौन से प्रोडक्ट्स पर इसका असर ज्यादा है। प्रवक्ता ने कहा- हमने दूषित सरसों का पता भारत में जीटी एग्रो इंडस्ट्रीज नामक उत्पादक से लगाया है। हमने एक ऐसी कंपनी की पहचान की है जिसने ब्रिटेन के फूड प्रोडक्ट्स में उपयोग के लिए इनकी आपूर्ति करती है। यूके की कंपनी, एफ.जी.एस. इंग्रीडिएंट्स लिमिटेड ने दूषित सरसों सामग्री वाले उत्पादों को बिक्री से हटाने की अपील की है।

विज्ञापन

बाहर खाना खाने वाले सावधान!

फूड पॉलिसी डायरेक्टर रेबेका सुडवर्थ ने कहा- मूंगफली से एलर्जी वाले लोगों को सरसों युक्त उत्पादों का सेवन करने से बचना चाहिए, जब तक कि हम प्रभावित उत्पादों की पहचान नहीं कर लेते। यदि वे बाहर खाना खा रहे हैं या टेकअवे ले रहे हैं, तो रेस्टोरेंट या कैफे से उन फूड के बारे में पूछें, जिनमें सरसों हो सकती है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ