फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 में हुई हिंसक घटना को लेकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर से बड़ा बयान सामने आया है. UAE के राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गर्गश ने विमान में हुई घटना को ‘टेररिस्ट एक्ट’ बताया है. साथ ही उन्होंने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी और सूझबूझ को भी सलाम किया और उनकी तारीफ भी की. यह पहली बार है जब किसी वरिष्ठ UAE अधिकारी ने इस घटना को सीधे आतंकवादी कृत्य बताया है. हालांकि फ्लाईदुबई मामले की जांच यूएई कर रहा है, आरोपी हमलावर के मकसद का खुलासा रिपोर्ट सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा.
फ्लाइट में सवार थे 174 यात्री और 8 क्रू मेंबर
आपको बता दें कि 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव के लिए रवाना हुई थी. फ्लाइट में 174 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे. टेकऑफ के दौरान कॉकपिट में कैप्टन स्मित मच्छार और उनके को-पायलट के बीच कथित तौर पर हिंसक झड़प हुई. शुरुआती जांच के मुताबिक, ओमानी को-पायलट ने कैप्टन पर हमला किया, जिससे दोनों पायलट घायल हो गए. इस दौरान विमान करीब 14000 फीट अचानक नीचे आ गया.
गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद स्मित मच्छार कॉकपिट का दरवाजा खोलने में सफल रहे. इसके बाद यात्रियों और विमान में मौजूद अन्य पायलटों ने स्थिति को संभालने में मदद की. आखिरकार विमान की सऊदी अरब के तबुक एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस पूरी घटना के दौरान कैप्टन मच्छार ने घायल होने के बावजूद फ्लाइट की सफल लैंडिंग कराई. इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया.
UAE के अधिकारी ने स्मित मच्छार को किया सलाम
UAE के राष्ट्रपति के सलाहकार ने अनवर गर्गश स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने बेहद गंभीर टेररिस्ट एक्ट का सामना किया और संभावित बड़ी त्रासदी को टालने में साहस दिखाया. उन्होंने चरमपंथ और आतंकवाद के खिलाफ सतर्कता और सावधानी बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया. गौरतलब है कि घटना के बाद UAE के अटॉर्नी जनरल हमद सैफ अल शम्सी ने विशेष जांच के आदेश दिए हैं.
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
4 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
5 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
8 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
11 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
14 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
14 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
16 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
17 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
17 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines