संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की ओर से भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर को ‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद 2’ से सम्मानित किया गया है. दुबई-तेल अवीव उड़ान के दौरान हमले की कोशिश को नाकाम कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में दिखाए गए साहस के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया.
दुबई की सरकार के मीडिया कार्यालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि दुबई के युवराज, उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ये पदक प्रदान किए. उन्होंने चालक दल के कार्यों और उनकी जिम्मेदारी की भावना की सराहना की. मच्छार और फ्लाईदुबई के चालक दल के अन्य सदस्यों को राष्ट्रपति की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में यह सम्मान दिया गया.
हमले के बाद भी बचाई थी 170 की जान
यह घटना 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 में हुई थी. यह विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था और उसमें 170 से अधिक लोग सवार थे. मच्छार पर उनके सह-पायलट ने विमान के कॉकपिट में आपात स्थिति में इस्तेमाल के लिए रखी जाने वाली कुल्हाड़ी से हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे. हमले का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है.
इजराइल के अधिकारियों ने सह-पायलट की पहचान ओमान के नागरिक के रूप में की है. उसने मच्छार पर धारदार हथियार से हमला किया जिससे विमान तेजी से नीचे की ओर जाने लगा. इस दौरान विमान 30 सेकंड से भी कम समय में करीब 14,000 फुट नीचे आ गया. मच्छार खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़े थे. इसके बावजूद उन्होंने अपनी बची हुई ताकत जुटाकर कॉकपिट के दरवाजे का ‘लॉक’ खोल दिया. इससे यात्रियों और चालक दल के अन्य सदस्यों को सह-पायलट पर काबू पाने में मदद मिली. विमान में मौजूद फ्लाईदुबई के दो अन्य पायलट ने इसके बाद विमान को सऊदी अरब के ताबुक में सुरक्षित उतारा.
हमलावर पायलट हिरासत में
ओमान के सह-पायलट को हिरासत में ले लिया गया. वहीं, मच्छार का पहले सऊदी अरब के ताबुक स्थित एक अस्पताल में इलाज किया गया और बाद में उन्हें उपचार के लिए अबू धाबी ले जाया गया. बयान के अनुसार, चालक दल के सदस्यों ने कॉकपिट में हुए हमले को सफलतापूर्वक नाकाम कर यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की और विमान को सऊदी अरब में सुरक्षित उतारने में मदद की.
बयान में कहा गया कि चालक दल के सदस्यों ने राष्ट्रपति के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान सेवा, समर्पण और प्रतिबद्धता के मूल्यों के प्रति राष्ट्रपति के सम्मान को दर्शाता है.
समारोह में राष्ट्रपति कार्यालय में विकास एवं शहीदों से जुड़े मामलों के उपाध्यक्ष शेख थियाब बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, दुबई नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अध्यक्ष शेख अहमद बिन सईद अल मकतूम सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.
कितना बड़ा है ये सम्मान?
‘फर्स्ट क्लास ऑर्डर ऑफ जायद 2’ संयुक्त अरब अमीरात का एक उच्च नागरिक सम्मान है. यूएई के राष्ट्रपति यह सम्मान विशिष्ट सेवा, बहादुरी या द्विपक्षीय एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने में योगदान देने वाले व्यक्तियों, राजनयिकों, अधिकारियों और चालक दल के सदस्यों को प्रदान करते हैं.
संबंधित खबरें
ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
3 hrs agoLIVE: कोच्चि मर्सिडीज हिट-एंड-रन केस से पुलिस कमिश्नर कालीराज को हटाया
5 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
6 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
15 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
21 hrs agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
1 day agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
1 day ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
1 day agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines