हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

बाढ़ से 'बदसूरत' दुबई कैसे चमकेगा? कितने करोड़ की जरूरत

UAE Rain : संयुक्त अरब अमीरात में पिछले दिनों बारिश ने हाहाकार मचा कर रख दिया। अपनी खूबसूरती के लिए फेसम दुबई ‘बदसूरत’ हो गया। स्थिति यह हो गई कि चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। अब बड़ा सवाल उठता है कि दुबई को एक बार फिर चमकाने में कितना खर्च होगा।

विज्ञापन
बारिश ने यूएई में मचाई तबाही।

UAE Floods : संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में पिछले 75 सालों में सबसे ज्यादा बारिश हुई। यूएई की सबसे स्मार्ट सिटी दुबई में चारों ओर पानी ही पानी नजर आ रहा है। बारिश ने पूरे शहर की तस्वीर बिगाड़ दी। बारिश 259.5 मिमी (10.2 इंच) दर्ज की गई, जिससे जनजीवन, यातायात और व्यापार पूरी तरह से ठप हो गया। यूएई को एक बार फिर पुरानी स्थिति में लाने में कितने करोड़ रुपये खर्च होंगे, इसे लेकर सरकार ने समीक्षा करने के आदेश दिए हैं।

यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने अधिकारियों को पूरे देश में बाढ़ से हुए नुकसान के आकलन और उनके समाधान करने के आदेश दिए हैं। इसके लिए कमेटी भी बनाई गई है। इस बीच यूएई ने 24 अप्रैल को अमीराती परिवारों के घरों की मरम्मत के लिए 544 मिलियन डॉलर (4,535 करोड़ रुपये) देने का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें : गुजरात में बाढ़ के बाद गन्दगी का अम्बार , महामारी फैलने का खतरा , जनता का गुस्सा देख मंत्रीजी भागे

विज्ञापन

फिर से दुबई को बसाने में जुटी सरकार

प्रधानमंत्री मोहम्मद राशिद अल-मकतूम ने कैबिनेट की बैठक की और फिर कहा कि हम बाढ़ से निपटने के लिए प्रयासरत हैं। कैबिनेट ने बाढ़ से हुए नुकसान से निपटने के लिए दो अरब दिरहम की मंजूरी दी है। यूएई सरकार ने कहा कि हम ऐसे देश हैं, जो हर अनुभव से सीखते हैं। आशा है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने का रास्ता निकाल लिया जाएगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में बाढ़ के हालात, खाली कराए गए 7 जिले; 3 दिन से हो रही मूसलाधार बारिश

मूसलाधार बारिश ने दुबई में मचाई तबाही

विज्ञापन

मूसलाधार बारिश ने दुबई को पूरी तरह से तबाह कर दिया। सड़कों, चौक-चौराहों, घरों, दुकानों और एयरपोर्ट में पानी भर गया। भारी बारिश में 4 लोगों की मौत हो गई। यूएई से पहले ओमान में 14 अप्रैल को तूफान आया, जहां 21 लोगों की जान चली गई। इसके बाद तूफान ने यूएई को चपेट में लिया और जमकर बारिश हुई।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola