UAE Dubai Heavy Rain Caused Flood Alert: दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान और दुनिया के खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में से एक Dubai शहर एक बार फिर कुदरत का कहर झेल रहा है। जी हां, दुबई शहर एक बार फिर से दरिया बन गया है। बुधवार रात से इतनी भारी बारिश हो रही है कि सड़कों पर पानी भर गया है।
आंधी तूफान के कारण पेड़ उखड़कर गिर गए, जिनसे रास्ते ब्लॉक हो गए। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए UAE सरकार ने देशवासियों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। स्कूल-ऑफिस बंद करने की घोषणा हुई है। फ्लाइटें कैंसिल की गई हैं। रोडवेज बसों की आवाजाही रूक गई है। ट्रांसपोर्ट सर्विस ठप है। लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील सरकार ने की है।
48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुबई मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश होने और आंधी तूफान आने की भविष्वयवाणी की थी। चेतावनी के अनुसार, बुधवार रात को अचानक तेज आंधी चलने लगी और इसके बाद बारिश हो गई। देखते ही देखते भारी बारिश होने लगी और बिजली कड़कने लगी। खराब मौसम को देखते हुए 48 घंटे के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। मौसम विभाग ने लोगों ने अपील की कि वे खुद भी घरों में रहें और बच्चों को भी घर में रखें। अगले 2 दिन और भारी बारिश होने के आसार हैं। इसलिए सावधानी बरतें।
दुबई एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम के आदेश
UAE सरकार ने खराब मौसम को देखते हुए दुबई की कंपनियों को आदेश दिया है कि कर्मचारियों को कुछ दिन वर्क फ्रॉम होम दे दिया जाए। दुबई एयरपोर्ट को भी एहतियातन कदम उठाने को कहा गया है। बता दें कि गत 16 अप्रैल को दुबई में इतनी भारी बारिश हुई थी कि रेगिस्तान तक पानी में डूब गए थे। लोगों के घरों और मॉल तक में पानी भर गया था। उस दिन हुई बारिश ने करीब 75 साल रिकॉर्ड तोड़ा था और पूरी दुनिया ने दुबई में बर्बादी का मंजर देखा था। दुबई में आई बाढ़ के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
9 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
17 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
19 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
20 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
22 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
22 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines