Dubai फिर बना 'दरिया', भारी बारिश से मंडराया बाढ़ का खतरा

UAE Dubai Heavy Rain Video Viral: दुबई में पिछले कई घंटों से भारी बारिश हो रही है और एक बार फिर बाढ़ आने का खतरा मंडरा गया है। UAE सरकार ने एडवाइजरी जारी करके लोगों को अलर्ट किया है। वहीं सड़कों पर पानी भरने और दुबई के मौसम के वीडियो वायरल हुए हैं।

UAE Dubai Heavy Rain Caused Flood Alert

दुबई में भारी बारिश के कारण सड़कों पर पानी जमा हो गया है।

UAE Dubai Heavy Rain Caused Flood Alert: दुनिया का सबसे बड़ा रेगिस्तान और दुनिया के खूबसूरत टूरिस्ट प्लेस में से एक Dubai शहर एक बार फिर कुदरत का कहर झेल रहा है। जी हां, दुबई शहर एक बार फिर से दरिया बन गया है। बुधवार रात से इतनी भारी बारिश हो रही है कि सड़कों पर पानी भर गया है।

आंधी तूफान के कारण पेड़ उखड़कर गिर गए, जिनसे रास्ते ब्लॉक हो गए। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए UAE सरकार ने देशवासियों के लिए अलर्ट जारी कर दिया है। स्कूल-ऑफिस बंद करने की घोषणा हुई है। फ्लाइटें कैंसिल की गई हैं। रोडवेज बसों की आवाजाही रूक गई है। ट्रांसपोर्ट सर्विस ठप है। लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील सरकार ने की है।

48 घंटे के लिए भारी बारिश का अलर्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, दुबई मौसम विज्ञान केंद्र ने भारी बारिश होने और आंधी तूफान आने की भविष्वयवाणी की थी। चेतावनी के अनुसार, बुधवार रात को अचानक तेज आंधी चलने लगी और इसके बाद बारिश हो गई। देखते ही देखते भारी बारिश होने लगी और बिजली कड़कने लगी। खराब मौसम को देखते हुए 48 घंटे के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। मौसम विभाग ने लोगों ने अपील की कि वे खुद भी घरों में रहें और बच्चों को भी घर में रखें। अगले 2 दिन और भारी बारिश होने के आसार हैं। इसलिए सावधानी बरतें।

दुबई एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम के आदेश

UAE सरकार ने खराब मौसम को देखते हुए दुबई की कंपनियों को आदेश दिया है कि कर्मचारियों को कुछ दिन वर्क फ्रॉम होम दे दिया जाए। दुबई एयरपोर्ट को भी एहतियातन कदम उठाने को कहा गया है। बता दें कि गत 16 अप्रैल को दुबई में इतनी भारी बारिश हुई थी कि रेगिस्तान तक पानी में डूब गए थे। लोगों के घरों और मॉल तक में पानी भर गया था। उस दिन हुई बारिश ने करीब 75 साल रिकॉर्ड तोड़ा था और पूरी दुनिया ने दुबई में बर्बादी का मंजर देखा था। दुबई में आई बाढ़ के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ