Typhoon Krathon May Strike to Taiwan: यागी और हेलेन के बाद समुद्र में एक और चक्रवाती तूफान क्रैथॉन उठा है, जो फिलीपींस को तबाह कर चुका है और अब ताइवान की तरफ बढ़ रहा है। बुधवार सुबह इस तूफान के ताइवान के 2.7 मिलियन आबादी वाले शहर काऊशुंग से टकराने के आसार हैं। इसके चलते शहरवासियों को रेड अलर्ट दे दिया गया है। फ्लाइट कैंसिल करके स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी-ऑफिस, दुकानें-रेस्टोरेंट-होटल बंद कर दिए गए हैं। लोगों को सतर्क रहने को कहा गया है। करीब 40 हजार पुलिस और सेना के जवान समुद्र तटीय शहरों में तैनात कर दिए गए हैं।
तूफान से ऐसा असर रहेगा
ताइवान के केन्द्रीय मौसम प्रशासन के मौसम पूर्वानुमानकर्ता ली मेंग-शियांग के अनुसार, तूफान अपने अधिकतम स्तर तक पहुंच गया है, लेकिन ताइवान के करीब पहुंचने पर यह थोड़ा कमजोर पड़ सकता है। उन्होंने दक्षिण-पश्चिम में 150 किलोमीटर प्रति घंटे (93 मील प्रति घंटे) से ज्यादा स्पीड की हवाएं चलने की चेतावनी दी है। तूफान की वजह से समुद्र में ज्वार-भाटा भी आ सकता है। अगर भारी बारिश हुई तो पानी को बाहर निकालना मुश्किल हो जाएगा और तटीय इलाकों में बाढ़ आ जाएगी। पहाड़ी इलाकों में 80 सेंटीमीटर (31 इंच) तक बारिश का अनुमान है। इसलिए भूस्खलन की आशंका वाले पहाड़ी इलाकों से 500 से अधिक लोगों को निकाला गया है।
तूफान से हो चुका यह नुकसान
रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, क्रैथॉन तूफान फिलहाल ताइवान के सुदूर दक्षिणी बिंदु केप एलुआनबी से लगभग 260 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है। यह धीरे-धीरे 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और इसकी स्पीड ने इसे कैटेगरी 4 का तूफान बना दिया है। क्रैथॉन के कारण जहां फिलीपींस और ताइवान में तबाही मचने की संभावना है, वहीं हांगकांग में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। तूफान की आहट से ताइवान के समुद्र तटीय इलाकों में अभी भारी बारिश हो रही है, जिसके कारण स्टेट हाईवे 9 पर लैंडस्लाइड हुआ। यिलान काउंटी में सुआओ और हुआलिएन में चोंगडे के बीच यातायात बाधित हुआ है। हुइडे सुरंग के पास कई वाहन फंस गए, लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
फिलीपींस में क्रैथॉन ने मचाई तबाही
रिपोर्ट के अनुसार, तूफान क्रैथोन ने फिलीपींस के सुदूर उत्तरी द्वीपों को तबाह कर दिया है। सोमवार को उत्तरी फिलीपींस में लगभग 2000 लोगों को बेघर कर दिया। ग्रामीण इलाकों में तूफानी हवाओं ने घरों की छतें उड़ा दीं और पेड़ों को उखाड़ दिया। कई ग्रामीण इलाके अब बाढ़ के पानी में डूबे हैं। फिलीपींस के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, हवा ने उत्तरी प्रांत बाटानेस की राजधानी बास्को में एक हवाई अड्डे के टर्मिनल और 2 हल्के विमानों को नुकसान पहुंचाया है। पंगासिनन प्रांत के लिंगायेन शहर में एक हवाई पट्टी और एक हैंगर भी पानी में डूब गया। सरकार की आपदा एजेंसी द्वारा किसी के हताहत होने की तत्काल रिपोर्ट नहीं दी गई है, लेकिन लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
2 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
2 hrs agoLIVE: लॉरेंस गैंग से जुड़े हैरी बॉक्सर को अमेरिकन पुलिस ने हिरासत में लिया
5 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
5 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
5 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
6 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
17 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
23 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines