Two Youths Rape British Tourist car In Benidorm: बेनिडोर्म में ब्रिटिश पर्यटक को होटल तक लिफ्ट देने के बहाने 2 कार सवार युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला पार्टी खत्म होने के बाद टैक्सी का इंतजार कर रही थी। इस दौरान कार सवार 2 युवक उसे लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना सुबह 25 अगस्त की है।
यह है मामला
जानकारी के अनुसार 2 युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ किसी के घर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान युवती ने विरोध किया तो दोनों युवकों ने उसकी पिटाई भी की। जानकारी के अनुसार महिला किसी तरह दोनों युवकों के चंगुल से बचकर भाग गई। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस की हिरासत में 2 अल्जीरियाई युवक
पुलिस ने महिला की सूचना पर 2 अल्जीरियाई नागरिकों को एक घर से पकड़ लिया। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में है और उनसे पूछताछ की जा रही है। सिविल गार्ड के प्रवक्ता ने बताया कि पीड़ित युवती बेनीडोर्म में पर्यटन के लिए मशहूर एक नाइटस्पाॅट में पार्टी करने के बाद टैक्सी के इंतजार में सड़क पर खड़ी थी। उस दौरान कार में पहुंचे 2 युवकों ने उसे होटल तक लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठा लिया। प्रवक्ता ने बताया कि युवती ने इसके लिए युवकों को पैसे भी दिए थे। इसके बाद वह निश्चिंत होकर कार के पीछे वाली सीट पर सो गई।
युवती के कार में सोने के बाद दोनों युवक उसे एक घर में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। फिलहाल पुलिस कार की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अब तक की जांच में पुलिस ने करीब 30 हजार से वाहनों की जांच की है।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
6 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
6 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
10 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
12 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
15 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
15 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
17 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
18 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
18 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines