Shooting In Australia: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में सोमवार को हुई गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना क्वींसलैंड के ब्रिसबेन से 270 किमी (168 मील) पश्चिम में वीएम्बिला में हुई।
अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने लंबी घेराबंदी के दौरान तीन संदिग्धों को मार गिराया। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने इसे ऑस्ट्रेलिया के लिए दुखद घटना बताया।
Tawang Faceoff: तवांग सेक्टर में झड़प पर चीन की पहली प्रतिक्रिया, कहा- LAC पर स्थिति ‘स्थिर’ है
पुलिस अधिकारियों को सोमवार को दो अपराधियों ने गोली मार दी थी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कॉन्स्टेबल मैथ्यू अर्नोल्ड (26) और राहेल मैक्रो (29) किसी मामले को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। उनके यहां पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी।
बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने हाल ही में पुलिस ज्वाइन किया था। फायरिंग के दौरान एक अन्य अधिकारी को गोली लगी, जबकि चौथा पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गया।
क्वींसलैंड पुलिस आयुक्त कैटरीना कैरोल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। बताया कि रात 10:30 बजे के बाद अधिकारियों के साथ टकराव में दो और पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में कॉन्स्टेबल मैथ्यू अर्नोल्ड और कॉन्स्टेबल राहेल मैकक्रो के अलावा नथानिएल ट्रेन, उनका भाई, एक अन्य महिला और एक पड़ोसी शामिल है।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
4 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
5 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
6 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
8 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
10 hrs agoLIVE: नक्सल मुक्ति अभियान के नायकों को सम्मान, विशेष ट्रेन से गुजरात रवाना
13 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
13 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
22 hrs agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines