Shooting In Australia: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में 2 पुलिस कर्मी समेत 6 लोगों की गोली मारकर हत्या

Serbia Shootout, Mladenovac, Serbia Police, Belgrade

Shooting In Australia: ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में सोमवार को हुई गोलीबारी में दो पुलिस अधिकारियों सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना क्वींसलैंड के ब्रिसबेन से 270 किमी (168 मील) पश्चिम में वीएम्बिला में हुई।

अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस ने लंबी घेराबंदी के दौरान तीन संदिग्धों को मार गिराया। प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने इसे ऑस्ट्रेलिया के लिए दुखद घटना बताया।

पुलिस अधिकारियों को सोमवार को दो अपराधियों ने गोली मार दी थी। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान कॉन्स्टेबल मैथ्यू अर्नोल्ड (26) और राहेल मैक्रो (29) किसी मामले को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे थे। उनके यहां पहुंचते ही बदमाशों ने फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी।

बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मियों ने हाल ही में पुलिस ज्वाइन किया था। फायरिंग के दौरान एक अन्य अधिकारी को गोली लगी, जबकि चौथा पुलिस कर्मी मौके से फरार हो गया।

क्वींसलैंड पुलिस आयुक्त कैटरीना कैरोल ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया। बताया कि रात 10:30 बजे के बाद अधिकारियों के साथ टकराव में दो और पुरुषों और एक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में कॉन्स्टेबल मैथ्यू अर्नोल्ड और कॉन्स्टेबल राहेल मैकक्रो के अलावा नथानिएल ट्रेन, उनका भाई, एक अन्य महिला और एक पड़ोसी शामिल है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ