Dog Killed Man: पूरी दुनिया में लोग कुत्तों को सुरक्षा या फिर शौक के लिए पालते हैं, लेकिन जब कभी-कभी ये शौक इतना मंहगा पड़ जाता है कि जान देकर भी इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। कुत्तों से जुड़ा एक ऐसा मामला सामने आया है कि जिसने सभी को हिलाकर रख दिया है। दो पालतू कुत्ते इतने आदमखोर हो गए कि उनकी वजह से इलाके में ‘कर्फ्यू’ जैसी स्थिति करनी पड़ी। इतना ही नहीं कुत्तों ने एक शख्स को भी दर्दनाक मौत दे डाली।
नहीं बची शख्स की जान
न्यूज साइट द सन के अनुसार, ये मामला अमेरिका का है। वेस्ट मिडलैंड्स एम्बुलेंस सेवा के एक प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें एक व्यक्ति मिला जिसे कई जानलेवा चोटें लगी थीं और उसकी हालत बेहद गंभीर थी। शख्स की स्थिति को देखते हुए उसे तत्काल एयर एंबुलेंस से क्वीन एलिजाबेथ अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी उसकी जान नहीं बच पाई।
हमला देख कांप गई रूह
स्थानीय अधिकारियों ने घटना के बारे में बताया कि सेंट पीटर्स क्षेत्र में एक शख्स ने दो कुत्तों को पाल रखा था। पास में एक बच्चों का एक स्कूल भी था। बताया गया है कि दोनों पालतू कुत्ते अचानक बेकाबू हो गए। इसके बाद उन्होंने आतंक मचा दिया। दोनों कुत्तों ने एक एक स्थानीय शख्स पर हमला कर दिया। हमला भी ऐसा था जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए।
किसी तरह से छुड़ाए दोनों कुत्ते
रिपोर्ट में बताया गया है कि जब कुत्तों ने शख्स पर हमला किया उस दौरान आसपास के लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आदमखोर कुत्ते उस शख्स ने नहीं छूटे। उन्होंने शख्स को नोंच खाया। किसी तरह से लोगों ने एक कुत्ते को उसके मालिक के फ्लैट में बंद किया। जबकि दूसरे को पकड़कर किसी तरह अलग किया।
बच्चों को स्कूल में किया सुरक्षित
घटना स्थल के पास में बच्चों का एक स्कूल भी था। सुरक्षा कारणों को देखते हुए स्कूल को बंद किया गया था। किसी भी बच्चे को बाहर नहीं निकलने दिया गया। भारी संख्या में फोर्स यहां तैनात की गई। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आदमखोर कुत्तों को काबू में नहीं रखने के आरोप में एक 30 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि कुत्तों की नस्ल के बारे में पता लगाया जा रहा है।
संबंधित खबरें
'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
17 mins agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
28 mins agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
41 mins ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
9 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
10 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
12 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
13 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
13 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
15 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines