रनवे पर टकराए डेल्टा एयरलाइंस के दो विमान, न्यूयॉर्क में टला बड़ा हादसा

न्यूयॉर्क के लागार्डिया एयरपोर्ट पर बुधवार शाम बड़ा हादसा टल गया जब टैक्सी करते समय दो डेल्टा एयरलाइंस के विमान आपस में टकरा गए. जानकारी के अनुसार, एक विमान खड़ा था जबकि दूसरा टेकऑफ के लिए टैक्सी कर रहा था. तभी उसके पंख ने खड़े विमान के कॉकपिट से टक्कर मार दी. इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है और एक विमान के विंडशील्ड को नुकसान पहुंचा है.

Delta Airline

अमेरिका के न्यूयॉर्क के एक एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है. यहां दो विमानों के बीच टक्कर हो गई. टक्कर एयरपोर्ट पर हुई है. बताया जा रहा है कि डेल्टा एयरलाइन का एक विमान एयरपोर्ट पर खड़ा था, तभी दूसरा विमान जो उड़ान भरने जा रहा था, उसका विंग खड़े विमान के कॉकपिट से टकरा गया.

विज्ञापन

इस घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. एबीसी न्यूज ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के हवाले से बताया कि बुधवार शाम को न्यूयॉर्क के लागार्डिया हवाई अड्डे पर टैक्सी करते समय दो डेल्टा जेट विमान टकरा गए, जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया. एक विमान का दाहिना पंख दूसरे विमान के अगले हिस्से से टकराया.

विज्ञापन

एटीसी ऑडियो के अनुसार, पायलटों ने विंडशील्ड को नुकसान पहुंचने की बात कही है. सामने आए फोटो में भी देखा जा सकता है कि दोनों विमान बेहद नज़दीक खड़े हैं और एक विमान के विंग ने दूसरे के कॉकपिट को नुकसान पहुंचाया है. डेल्टा फ्लाइट 5047 में सवार लोगों ने बताया कि विमान चार्लोट डगलस अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएलटी) से उतरा ही था और उसे टैक्सी किया जा रहा था, तभी एक अन्य डेल्टा जेट ने उसे टक्कर मार दी.

सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, डेल्टा एयर लाइन्स ने एक बयान में कहा कि चार्लोट, नॉर्थ कैरोलिना से आ रही एंडेवर एयर फ्लाइट 5047 और रोनोक, वर्जीनिया के लिए रवाना होने वाली एंडेवर फ्लाइट 5155 के बीच टक्कर हुई है. बताया जा रहा है कि टक्कर की स्पीड काफी कम थी, वरना यह हादसा भयानक हो सकता था.

विज्ञापन

डेल्टा एयरलाइन के प्रवक्ता मॉर्गन डुरंट ने कहा, “हमारे न्यूयॉर्क-लागार्डिया सेंटर पर डेल्टा की टीमें यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रही हैं कि हमारे ग्राहकों की देखभाल की जाए. एंडेवर एयर द्वारा संचालित दो डेल्टा कनेक्शन विमानों के बीच टैक्सी के दौरान कम गति से हुई टक्कर के बाद अधिकारियों के साथ मिलकर इस घटना की समीक्षा करने का फैसला क्या है. हमारे ग्राहकों और लोगों की सुरक्षा सबसे पहले आती है. हम इस अनुभव के लिए अपने ग्राहकों से क्षमा चाहते हैं.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ