Elon Musk: ट्विटर (Twitter) के अधिकारिक मालिक बनने के बाद उन्होंने पहला ट्वीट किया है। पहले ट्वीट में मस्क ने लिखा है कि चिड़िया आजाद हो गई। बता दें कि ट्विटर के मालिक बनते ही एलन मस्क (Elon Musk) एक्शन में आ गए और कंपनी के कई प्रमुख अधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया।
अभी पढ़ें – ‘Mr Bean’ वाले ट्वीट पर भड़के शहबाज शरीफ, PAK के PM ने जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति को दिया ये जवाब
एलन मस्क ने सीईओ पराग अग्रवाल, सीएफओ नेड सेगल, जनरल काउंसल सीन एडगेट और कानूनी नीति, ट्रस्ट और सुरक्षा के प्रमुख विजया गड्डे को कंपनी से निकाल दिया। बता दें कि ट्विटर के लिए बोली लगाने के बाद से ही कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल के साथ एलन मस्क का विवाद चल रहा था। वहीं विजया गड्डे ने ही डोनाल्ड ट्रम्प को स्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला लिया था। अब एलन मस्क के ट्विटर को खरीदने के बाद के इन लोगों ने कंपनी छोड़ दी है।
मस्क ने गुरुवार को वीडियो किया था शेयर
ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के हेड क्वार्टर में टहलते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने के समझौते को पूरा करने के लिए शुक्रवार की समय सीमा से दो दिन पहले बुधवार को यह वीडियो साझा किया था।
एलन मस्क ने अपनी ट्विटर प्रोफाइल में भी बदलाव किया है और अपने निजी विवरण में ‘ट्वीट प्रमुख’ लिखा है। उन्होंने अपनी प्रोफ़ाइल पर अपने स्थान को भी बदलकर ट्विटर मुख्यालय कर दिया है। मस्क को वीडियो में मुख्यालय के परिसर में एक ‘सिंक’ ले जाते हुए देखा जा सकता है।
एलन मस्क के पास 27 अक्तूबर तक 44 अरब डॉलर में ट्विटर को खरीदने या कोर्ट ट्रायल का सामना करने की डेडलाइन थी और उन्होंने कंपनी खरीदने का विकल्प अपनाया।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
9 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
11 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
12 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
14 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines