China Hospital Fire: चीन की राजधानी बीजिंग के अस्पताल में लगी भीषण आग, लोग खिड़कियों से कूदे, 21 की मौत
Edited By Bhola Sharma

Changfeng Hospital
Edited By Bhola Sharma

Changfeng Hospital
China Hospital Fire: चीन की राजधानी बीजिंग में मंगलवार की दोपहर एक अस्पताल में भीषण आग लग गई। इससे 21 लोगों की मौत हो गई। जबकि तमाम लोग घायल हुए हैं। इस दौरान तमाम लोग अपनी जान बचाने के लिए अस्पताल की खिड़कियों से नीचे कूद गए। जबकि कुछ लोग एयर कंडीशन पर बैठे नजर आए। राहत बचाव का काम जारी है।
Twenty-one people killed in hospital fire in China's national capital
— Press Trust of India (@PTI_News) April 18, 2023
बिजिंग डेली के मुताबिक, राजधानी बिजिंग में चांगफेंक अस्पताल है। अस्पताल के पूर्वी हिस्से में मंगलवार की दोपहर करीब 12:57 बजे (0457 GMT) अचानक आग लगी। इसके बाद अस्पताल के वार्डों में धुआं भर गया। वार्डों में भर्ती मरीज और उनके तीमारदार जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान किसी की दम घुटने से मौत हुई तो कोई झुलस गया। कुल 21 मौतों की पुष्टि की गई है।
सूचना पाकर पहुंची दमकल की गाड़ी ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। एक आपातकालीन टीम भी चांगफेंग अस्पताल में दुर्घटनास्थल पर पहुंची। राहत बचाव कार्य के बाद कुल 71 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है। उन्हें अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

Beijing’s Changfeng Hospital
एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि, यह बेहद दुखद हादसा है। मैं अपने घर की खिड़की से वीभत्स दृश्य देख रहा था। दोपहर के समय बहुत सारे लोग एयर कंडीशनिंग यूनिट पर खड़े थे, और कुछ कूद भी गए। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: