Channel 4 star found dead at mysterious circumstances: टीवी स्टार Harry Savage की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। वह अपने लंदन स्थित घर में मृत पड़े मिले। साल 2019 में रियलिटी शो Hunted से उन्हें अलग पहचान मिली थी। पुलिस के अनुसार मामले की सूचना मिलने के बाद लंदन के Putney स्थित उनके घर को सील कर दिया गया है। शव का पोस्टमार्टम किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं आई है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।
मां और पिता की भी हो चुकी है
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। घटनास्थल के पास से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जो अब जमानत पर बाहर है। फिलहाल पुलिस ने मामले में गिरफ्तार युवक की पहचान नहीं बताई है। पुलिस के अनुसार मामले में हत्या, आत्महत्या समेत विभिन्न एंगलों से जांच की जा रही है। हैरी के परिजनों को इस बारे में सूचना दे दी गई है। वह महज 26 वर्ष का था। पुलिस के अनुसार हाल ही में उसकी मां की मौत हुई है। वहीं, एक साल पहले उनके पिता का भी देहांत हो चुका है।
अंकल से रहा जमीन विवाद
Harry अपने भाई Frank के साथ 2019 में टीवी शो Hunted से चर्चा में आए थे। इस शो के बाद 2020 में उन्होंने एक एक्टिंग स्कूल में दाखिल लिया और टीवी इंडस्ट्री के साथ जुड़ गए थे। हाल ही में अपने अंकल के साथ करोड़ों रुपये की जमीन विवाद को लेकर वह खबरों में थे।
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे श्रद्धांजलि
सोशल मीडिया पर लोग हैरी को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा हैरी बेहद सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। एक अन्य यूजर ने कहा कि हैरी अपने हर किरदार को बेहद गंभीरता से निभाते थे। बता दें 26 जुलाई को परिजनों ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया है। वहीं, पुलिस मामला दर्ज कर आगे की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:बांग्लादेश में नहीं थम रहा बवाल, हिंसा के बीच 500 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
संबंधित खबरें
PAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 hr agoहूती विद्रोहियों को 95 अरब क्यों देगा सऊदी अरब? रक्षा मंत्री ने दिया ऑफर
3 hrs agoआज नेतन्याहू की किस्मत तय करेंगे 73 लाख वोटर्स, भारत के लिए चुनाव कैसे अहम
7 hrs agoभारत की UNSC में सुधारों की मांग, वीटो पावर के इस्तेमाल को लेकर दी नसीहत
7 hrs ago'वोट चोरी पकड़वाओ, 9 करोड़ इनाम पाओ', वोटर फ्रॉड के खिलाफ ट्रंप का ऐलान
10 hrs agoमाइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
17 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
18 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
1 day agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
1 day agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines