Turkish Syria Quake Victims: तुर्की सीरिया में 6 फरवरी को आए भूकंप से मरने वालों की संख्या 45 हजार के पार हो गई है। इस बीच बचावकर्मियों लगातार राहतकार्यों में जुटे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, भूकंप के 11 दिन बाद भी मलबे के नीचे से लोगों को जिंदा निकाला जा रहा है।
और पढ़िए –सीरिया पर इजरायल का मिसाइल अटैक, रिहाइशी इलाके को बनाया निशाना, 15 की मौत
हकन यासिनोग्लू (40) भूकंप के 278 घंटे बाद तुर्की में बचाए गए तीन लोगों में से एक था। इससे पहले तुर्की के ऐतिहासिक शहर अंतक्या में उस्मान हलेबिए (14) और मुस्तफा अवसी (34) को मलबे से जिंदा निकाला गया था।
7.8 तीव्रता के भूंकप के बाद 40 से अधिक आफ्टरशॉक्स
बता दें कि 6 फरवरी को आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के बाद 40 से अधिक आफ्टरशॉक्स आए थे। भूकंप से 45,000 से अधिक लोगों की जान चली गई है जबकि हजारों इमारतें भी ध्वस्त हो गईं हैं। भूकंप के बाद हजारों की संख्या में लोग बेघर भी हो गए हैं। लोग अब ट्रेन, टेंट और ग्रीनहाउस के नीचे दिन गुजार रहे हैं।
हजारों लोग अभी भी अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं और कुछ टेंट, कारखानों, ट्रेन कारों और ग्रीनहाउस में रह रहे हैं। तुर्की सरकार और दर्जनों सहायता समूहों ने बड़े पैमाने पर राहत प्रयास शुरू किए हैं। सरकार ने बुधवार को कहा कि 5,400 से अधिक शिपिंग कंटेनर आश्रयों के रूप में तैनात किए गए हैं और 200,000 से अधिक टेंट भेजे गए हैं।
और पढ़िए –Spy Balloon Row: ‘फिर कभी ये नहीं होना चाहिए…’, अमेरिका ने चीन को दी चेतावनी
संयुक्त राष्ट्र ने राहत अभियान के लिए दी रकम
संयुक्त राष्ट्र ने तुर्की राहत अभियान के लिए $1 बिलियन से अधिक और सीरियाई लोगों के लिए $400 मिलियन की राशि देने की बात कही है। इस बीच, तुर्की के लोगों के बीच इस बात को लेकर आक्रोश फैल गया है कि अधिकतर बिल्डिंग निर्माण में घटिया सामाग्री का इस्तेमाल किया गया जिससे नुकसान का आकंड़ा इतना बढ़ गया।
घटिया भवन निर्माण को लेकर बढ़ती नाराजगी के बीच तुर्की सरकार ने भवन निर्माताओं समेत 100 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेने का आदेश दिया है। कई लोगों का मानना है कि घटिया इमारतों ने भूकंप को और भी विनाशकारी बना दिया।
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
1 hr agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
1 hr agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines