जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसे लेकर दिल्ली में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। भारत से टेंशन के बीच चीन के बाद तुर्की ने पाकिस्तान का साथ दिया और अपना जंगी जहाज (युद्धपोत) कराची पोर्ट भेज दिया। पाकिस्तान के जवानों ने इस युद्धपोत का स्वागत किया। इसे लेकर एक वीडियो भी सामने आया है।
तुर्की की ओर से बीच-बीच में पाकिस्तान की मदद की जाती है। इसी क्रम में तुर्की नौसेना का युद्धपोत टीसीजी बुयुकडा पाकिस्तान पहुंचा। इसे लेकर पाक नौसेना (DGPR) ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि टीसीजी बुयुकडा की सद्भावना यात्रा पाकिस्तान और तुर्की के बीच लगातार मजबूत होते समुद्री सहयोग का प्रमाण है। यह सदियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित दो भाईचारे वाले देशों के बीच गहरे आपसी विश्वास और रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है।
यह भी पढ़ें : अजय राय के बयान पर सांसद प्रियंका गांधी की दो टूक, बोलीं- हम सरकार के साथ
पाकिस्तानी नेवी ने बताया- तुर्की ने क्यों भेजा युद्धपोत?
पाकिस्तानी नेवी ने आगे कहा कि तुर्की का युद्धपोत टीसीजी बुयुकडा कराची पोर्ट पहुंचा। तुर्की और पाक नौसेना के अधिकारियों ने इस जंगी जहाज का स्वागत किया। टीसीजी बुयुकडा के क्रू मेंबर अपने समकक्ष पाकिस्तानी नौसेना के जवानों से बातचीत करेंगे और इस युद्धपोत पर काम करेंगे। इसका मकसद दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच आपसी समझ बढ़ाना और सहयोग को मजबूत करना है।
तुर्की कोई साजिश तो नहीं रच रहा?
तुर्की का युद्धपोत टीसीजी बुयुकडा ऐसे समय में कराची पहुंचा, जब पहलगाम हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच तनातनी है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि तुर्की कोई साजिश तो नहीं रच रहा है। इससे पहले तुर्की ने पाकिस्तान की अगोस्टा 90B कैटेगरी की पनडुब्बियों को अपडेट करने में भी सहायता किया और ड्रोन समेत सैन्य उपकरण दिए।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान से तनाव के बीच भारत के साथ आया रूस! शिमला समझौते पर कही ये बड़ी बात
संबंधित खबरें
'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
5 hrs agoLIVE: फरीदाबाद में पार्किंग विवाद में गोली मारकर शख्स की हत्या
8 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
8 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
8 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
9 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
21 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
1 day agoयूपी के सीतापुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 5 महिलाओं की मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines