World Latest News: तुर्की में एक एयर एंबुलेंस क्रैश होने से दो पायलटों समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसा अनारका शहर में हुआ है। जो दक्षिण पश्चिम तुर्की इलाके में स्थित है। रविवार को हेलीकॉप्टर अस्पताल की इमारत से टकराकर जमीन पर गिर गया। स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान सामने आया है। जिसमें बताया गया है कि हेलीकॉप्टर मुगला प्रशिक्षण और अनुसंधान अस्पताल से उड़ान भर रहा था। हेलीकॉप्टर में दो पायलट, डॉक्टर और नर्सिंग कर्मी सवार थे। मुगला के क्षेत्रीय गवर्नर इदरीस अकबियिक ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि जमीन पर गिरने से पहले एयर एंबुलेंस अस्पताल की चौथी मंजिल से टकराई थी।
यह भी पढ़ें- Cancer की नई वैक्सीन कितनी असरदार? क्या होगी कीमत और कैसे करेगी काम?
एंबुलेंस में सवार लोगों के अलावा और किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। शुरुआती जांच में विशेषज्ञ हादसे की वजह घने कोहरे को मान रहे हैं। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं, घटनास्थल पर लगे कैमरों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं। जिनमें हेलीकॉप्टर का मलबा अस्पताल की इमारत के आसपास बिखरा दिख रहा है। हादसे के बाद मौके पर कई एंबुलेंस और आपातकालीन टीमें पहुंचीं। जिन्होंने शव निकाले और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाए।
पहले भी हो चुके ऐसे हादसे
इस साल की शुरुआत में यूएस के ओक्लाहोमा राज्य में भी एक एयर एंबुलेंस क्रैश हो गई थी। जिसमें 3 लोग मारे गए थे। तीनों चालक दल के सदस्य थे। 21 जनवरी की रात साढ़े 11 बजे कंट्रोल सेंटर का संपर्क इस एंबुलेंस से टूट गया था। जिसके बाद पता लगा कि यह एंबुलेंस वेदरफोर्ड के पास क्रैश हो गई है। एयर एंबुलेंस अपने बेस पर लौट रही थी।
यह भी पढ़ें- PM Modi के कुवैत दौरे के क्या मायने? प्रधानमंत्री के लिए क्यों खास है ये विदेशी दौरा
वहीं, कुछ साल पहले गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल की एंबुलेंस थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में क्रैश हुई थी। हादसे में पायलट की मौत हो गई थी। वहीं, 4 लोग जख्मी हुए थे। एंबुलेंस नई दिल्ली से रवाना हुई थी। जो फ्यूल भरवाने के लिए कोलकाता में भी रुकी थी। यह नाखोन पाथोम एयरपोर्ट के पास क्रैश हो गई थी।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
7 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
12 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
14 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
15 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
17 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines