Turkey Syria Earthquakes: तुर्की-सीरिया भूकंप से मरने वालों की संख्या 15,000 के पार हो गई है। उधर, भारत से पहुंची NDRF की टीम ने भूकंप प्रभावित तुर्की में मोर्चा संभाल लिया है। NDRF की टीम ने फील्ड अस्पताल में घायलों का इलाज शुरू कर दिया है। NDRF की अलग-अलग तीन टीम मलबों में फंसे घायलों के रेस्क्यू में जुट गई है।
तुर्की और सीरिया में आए भूकंप से मरने वालों की संख्या अब 15,383 हो गई है। तुर्की की आपदा प्रबंधन एजेंसी, एएफएडी का हवाला देते हुए बताया कि सोमवार को देश में आए भूकंप के बाद तुर्की में 12,391 लोग मारे गए हैं और 62,914 अन्य घायल हुए हैं। वहीं, सीरिया में अब मरने वालों की कुल संख्या 2,992 हो गई है।
तुर्की के राष्ट्रपति ने राहत कार्यों में कमियों को स्वीकारा
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने बुधवार को भूकंप के बाद राहत कार्यों में कमियों को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि मौसम की स्थिति ने भूकंप से होने वाले विनाश की भयावहता को बढ़ा दिया है। एर्दोगन ने सोमवार को आए भूकंप के केंद्र के पास अपनी यात्रा के दौरान ये बातें कही।
तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने कहा कि बेशक, कमियां हैं। स्थितियां स्पष्ट हैं। ऐसी आपदा के लिए तैयार रहना संभव नहीं है। हम अपने किसी भी नागरिक की उपेक्षा नहीं करेंगे। एर्दोगन ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं, हमारा काम आसान नहीं था।’ उन्होंने आगे कहा कि रेस्क्यू में कुल 21,200 कर्मी जुटे हुए हैं।
तुर्की में 6444 इमारतों को पूरी तरह से नुकसान
राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोगन ने कहा है कि राज्य ने अपने सभी संसाधन जुटा लिए हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को देश में आए 7.7 और 7.6 तीव्रता के दो भूकंपों के कारण 6,444 इमारतें ढह गईं। उन्होंने कहा कि राज्य नगरपालिकाएं एएफएडी (आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्रेसीडेंसी) के साथ मिलकर राहत कार्यों में जुटी हैं।
और पढ़िए –अमेरिका ने यूक्रेन को मानवीय सहायता देने के लिए भारत के समर्थन का स्वागत किया
बता दें कि तुर्की ने मंगलवार को भूकंप प्रभावित क्षेत्रों में तीन महीने के आपातकाल की घोषणा की है। विनाशकारी भूकंप के बाद तुर्की में सात दिनों का शोक घोषित है। समाचार रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप से 13 मिलियन से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
50 mins agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
9 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
9 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
11 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
13 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
14 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
17 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
17 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines