Turkey Syria Earthquakes: तुर्किये और सीरिया में 6 फरवरी को सुबह तड़के 3 बजे आए भूकंप से अब तक करीब 21 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी हैं। यूएन की मानें तो अब तक करीब 80 हजार से ज्यादा लोग इस त्रासदी में घायल हो चुके हैं। भूकंप से दोनों देशों में अब तक हजारों बच्चों की जान जा चुकी हैं। इन सबके बीच कुछ चमत्कार भी हुए है आइये आपको ऐसे ही 5 चमत्कारों से अवगत कराते हैं।
1- मलबे के बीच महिला ने बच्ची को दिया जन्म
उत्तर-पश्चिम सीरियाई शहर में भूकंप के बाद चमत्कार देखने को मिला है। यहां भूकंप के दौरान सोशल मीडिया पर ऐसी ही कई कहानियां वायरल हो रही हैं। यहां भूकंप के झटकों के बाद ध्वस्त इमारत के मलबे के बीच एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। इसी दौरान वहां रेस्क्यू में जुटी टीम ने जब बच्ची की रोने की आवास सुनी तो उसे सुरक्षित मलबे से निकाला, लेकिन बच्ची के माता-पिता को नहीं बचाया जा सका। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़िए –Turkey-Syria Earthquake: भूकंप से मरने वालों की संख्या 16,000 पार, स्टेडियम में बने शेल्टर
2- बच्चे का पूरा परिवार खत्म
भूकंप की तीव्रता केवल रिक्टर स्केल पर ही नहीं, बल्कि लोगों की जिंदगियों पर भी देखने को मिली है। सीरिया में एक छोटे से बच्चे का पूरा परिवार खत्म हो गया। रेस्क्यू टीम ने इस बच्ची को सुरक्षित जगह पहुंचाया। वीडियो में जख्मी बच्चे को एक पालने में लेटे देखा जा सकता है। उसके हाथ में बैंडेड लगी है यह पता नहीं चल पाया है कि ये मामला किस जगह का है।
3- मलबे में दबे रहे भाई बहिन
सीरिया में एक बच्ची अपने छोटे भाई के साथ 17 घंटे तक मलबे के नीचे दबी रही। जब रेस्क्यू टीम उसे बचाने पहुंची तो उसने बातचीत में कहा- अंकल आप मुझे यहां से बाहर निकालिए, मैं आपकी सेवक बनकर रहूंगी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दोनों ही बच्चों को रेस्क्यू कर लिया गया है और अब वे सुरक्षित हैं।
4- मलबे से बाहर आई बच्ची बोली- मेरी मां कहां है?
तुर्किये के हताय शहर से भी दिल को छूने वाली घटना सामने आई। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन में एक 7 साल की बच्ची को मलबे से बाहर निकाला गया। बच्ची रो रही थी। जैसे ही बच्ची को बाहर निकाला। उसने रेस्क्यू टीम से पूछा- मेरी मां कहां है? बच्ची के परिवार वालों के मिलने की कोई खबर नहीं है।
और पढ़िए – PM Modi: अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- पीएम मोदी खत्म करा सकते हैं रूस-यूक्रेन युद्ध
5- जिंदेरिस में ही एक लड़की को भी मलबे से जिंदा निकाला
सीरिया के जिंदेरिस शहर में ही रेस्क्यू में जुटी टीम ने मलबे से एक बच्ची को जिंदा निकाला। कहा जा रहा है कि बच्ची मलबे में कंक्रीट के नीचे दबी हुई थी।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 21 की मौत
1 hr agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
4 hrs agoचीन की मदद से बैलिस्टिक मिसाइल बना रहे हूती विद्रोही, चौंकाने वाला खुलासा
6 hrs agoLIVE: इंडिया गठबंधन का हिस्सा बनेगी विजय की पार्टी TVK, नेता का बड़ा दावा
7 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
16 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
18 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
22 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
23 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
1 day agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines