हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Turkey-Syria Earthquake: भूकंप की भयावह तस्वीर, कार पार्किंग बन गई मुर्दाघर

विज्ञापन
Turkey-Syria Earthquake

नई दिल्ली: तुर्की और सीरिया में आए भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है। तुर्की और पड़ोसी सीरिया में अब तक 19,300 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है। इस तबाही का आलम यह है कि दक्षिणी तुर्की में एक कार पार्किंग को अस्थायी मुर्दाघर बना दिया गया है। ये भूकंप से तबाह तुर्की की दिल दहला देने वाली तस्वीर बयां कर रहा है।

भूकंप से मारे गए परिवार के आठ लोग

एएफपी की एक रिपोर्ट के अनुसार, सीरियाई शरणार्थी रानिया जबॉबी अपने चाचा की तलाश में एक अस्पताल की कार पार्किंग में रखे शरीर के थैलों को खंगालते हुए देखी गई। वे भूकंप के बाद लापता हो गए थे। जबॉबी ने कहा- “मुझे मेरी चाची मिल गई, लेकिन मेरे चाचा नहीं मिले।” वहीं अनिया ने एएफपी को बताया कि भूकंप की त्रासदी में उन्होंने अपने परिवार के आठ सदस्यों को खो दिया है।

और पढ़िए –Operation Dost: तुर्की के लोगों को दवा के साथ ‘प्यार की झप्पी’ भी दे रहा है भारत, ऐसे जीत रहा दिल

विज्ञापन

अंताक्या के मुख्य अस्पताल की पार्किंग में बनाया गया मुर्दाघर

एएफपी ने बताया कि उसके पत्रकारों ने तुर्की के हटे प्रांत के एक बड़े शहर अंताक्या के मुख्य अस्पताल की पार्किंग में लगभग 200 शवों की गिनती की। बताया जा रहा है कि लोग अपने जानने वालों की तलाश में दर-दर भटकते देखे गए। कचरे से लदे एक कंटेनर के नीचे सात शव पड़े देखे गए। अंतक्या के मुख्य अस्पताल की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। अस्पताल की इमारत के अंदरूनी हिस्से को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त बताया गया है, जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने काम बंद कर दिया है। हटे में कम से कम 3,356 लोगों की मौत हुई, जो तुर्की में अब तक हुई मौतों की एक चौथाई से अधिक है। मरीजों का इलाज लाल और सफेद टेंट में किया जा रहा है। उनकी चोटों की गंभीरता के अनुसार उन्हें तीन रंगों में बांटा गया है।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola