Turkey Syria Earthquake: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भयंकर भूकंप से जूझ रहे तुर्की को मदद की पेशकश की है। पीएम मोदी ने कहा कि इस समय तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप पर हम सभी की नजरें हैं। बहुत से लोगों की दुखद मृत्यु और बहुत नुकसान की खबरें हैं। भारत के 140 करोड़ लोगों की संवेदनाएं भूकंप पीड़ितों के साथ हैं। हम भूकंप पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए तैयार हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी ने तुर्की को मदद की पेशकश की। लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, ‘तुर्की में आए विनाशकारी भूकंप को हम सब देख रहे हैं। कई लोगों के मरने और नुकसान की खबरें आ रही हैं। तुर्की के आसपास के देशों में भी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। 140 करोड़ की हमदर्दी है। भारत के लोग सभी भूकंप प्रभावित लोगों के साथ हैं।”
550 से ज्यादा लोगों की हुई मौत
अनादोलु एजेंसी ने आपदा प्रबंधन अधिकारियों का हवाला देते हुए बताया कि तुर्की के गाजियांटेप प्रांत में नूरदागी से 23 किलोमीटर (14.2 मील) पूर्व में आए घातक भूकंप के बाद तुर्की और सीरिया में भयंकर तबाही मची है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों देशों में भूकंप से अब तक करीब 550 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कहा जा रहा है कि भारी संख्या में इमारतों को भी नुकसान हुआ है। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है।
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी ट्वीट किया और तुर्की और सीरिया दोनों को झटका देने वाले दुखद भूकंप में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने भी तुर्की को सहायता का आश्वासन दिया।
उन्होंने ट्वीट किया, “तुर्की और सीरिया में आज के विनाशकारी भूकंप से अमेरिका बहुत चिंतित है। मैं तुर्की के अधिकारियों के साथ संपर्क में हूं ताकि यह बता सकूं कि हम किसी भी और सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए तैयार हैं।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
2 hrs agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
11 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
11 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
13 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
15 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
16 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
19 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
19 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines