अमेरिकी राष्ट्रपति ने इजराइल और हमास के बीच चल रहे युद्ध को रोकने के लिए दोनों को शांति समझौते के लिए राजी करने की कोशिश की. इजराइल ने हामी तो भरी तो लेकिन हमास को बार-बार अल्टिमेटम दिए जाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला. ट्रंप ने यह भी कह दिया था कि अगर हमास शांति समझौते के लिए तैयार नहीं हुआ तो अंजाम बुरा होगा. अब जब हमास ने कोई जवाब नहीं दिया तो ट्रंप ने तुर्की से मदद मांगी है.
तुर्की के राष्ट्रपति तैय्यप एर्दोगन ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अनुरोध किया है कि हम गाजा युद्ध को समाप्त करने की उनकी योजना का समर्थन करने के लिए हमास को राजी करने में मदद करें. एर्दोगन ने कहा कि तुर्की के अधिकारी बुधवार को मिस्र के शर्म अल शेख में वार्ता में शामिल थे और ट्रम्प ने तुर्की से हमास को प्रस्ताव स्वीकार करने के लिए मनाने को कहा था.
राष्ट्रपति ऑफिस की तरफ से जारी बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि हम इस पूरी प्रक्रिया के दौरान हमास के संपर्क में रहे हैं. हम अब भी उनके संपर्क में हैं. हम उन्हें समझा रहे हैं कि सबसे उपयुक्त तरीका क्या है, फिलिस्तीन को भविष्य में प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाने के लिए क्या करने की जरूरत है. उन्होंने पिछले महीने व्हाइट हाउस की अपनी यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि हमने डोनाल्ड ट्रंप को समझाने की कोशिश की है कि फिलिस्तीन का समाधान कैसे निकाला जा सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘रूस इस साल यूक्रेन की 5000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर कर चुका कब्जा’, राष्ट्रपति पुतिन का बड़ा दावा
दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के गाजा युद्धविराम प्रस्ताव के समझौते को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत चल रही है. हमास के एक अधिकारी के अनुसार, हमास और इजराइल पहले ही एक समझौते के तहत रिहा किए जाने वाले बंधकों और कैदियों की एक सूची का आदान-प्रदान कर चुके हैं.
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
2 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
3 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
6 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
8 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
11 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
12 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
14 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
15 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
15 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines