News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार को एक बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि रूसी सेनाओं ने 2025 में यूक्रेन की लगभग 5000 वर्ग किलोमीटर (1930 वर्ग मील) जमीन पर कब्जा कर लिया है. पुतिन ने ये बयान अपने 73वें जन्मदिन के अवसर पर रूस के शीर्ष सैन्य कमांडरों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए दिया है.
यूक्रेनी रिपोर्टों के अनुसार, कीव के सैनिकों ने डोनेट्स्क क्षेत्र में विशेष रूप से पोक्रोवस्क के प्रमुख रसद केंद्र के पास स्थित डोब्रोपिलिया शहर के आसपास बढ़त हासिल की है. यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेनी सेना ने सीमावर्ती सूमी क्षेत्र में फिर अपनी पकड़ मजबूत की है, जहां रूस ने स्थिति मजबूत की थी.
रूसी सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ (TASS) और ‘अरब न्यूज’ की रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को रक्षा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि ‘युद्ध समूह दक्षिण की इकाइयों ने डोनेट्स्क में फ्योदोरोव्का (Fyodorovka) बस्ती को और युद्ध समूह पूर्व की इकाइयों ने जापोरोजे क्षेत्र में नोवोवासिलेवस्कॉय (Novovasilyevskoye) गांव को आजाद कराया है.’ मंत्रालय ने कहा कि अभियान के दौरान यूक्रेनी सेना को भारी जनहानि हुई और कई रणनीतिक ठिकानों को नष्ट कर दिया गया.
यह भी पढ़ें- ट्रंप ने पाकिस्तान को दिया एक और तोहफा! AIM-120 मिसाइलें देने के लिए तैयार हुआ अमेरिका
रूसी सेना के जनरल स्टाफ प्रमुख जनरल वालेरी गेरासिमोव ने कमांडरों के साथ एक बैठक की. इस दौरान उन्होंने कहा, हमारी सेनाएं सभी दिशाओं में आगे बढ़ रही हैं. यूक्रेनी सेना का ध्यान हमारी प्रगति को धीमा करने पर ज्यादा है. उन्होंने आगे कहा, सबसे बड़ी लड़ाई पोक्रोवस्क और द्निप्रोपेत्रोव्स्क की ओर के इलाकों में अभी भी जारी है.
न्यूज 24 पर पढ़ें दुनिया, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।