Turkey Earthquake: भूकंप प्रभावित तुर्की और सीरिया की मदद के लिए हाथ संयुक्त राष्ट्र (UN) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) आगे आए हैं। दोनों देशों में इनकी ओर से क्विक रिस्पॉन्स टीम और मेडिकल टीमों को भेजा गया है। बता दें कि सोमवार तड़के सीरिया और तुर्की में सोमवार को लगातार तीन विनाशकारी भूकंप आए जिनकी तीव्रता 7.8, 7.6 और 6.0 थी। 7.8 तीव्रता के भूकंप ने करीब 5000 लोगों की जान ले ली है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNOCHA) ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र आपदा आकलन और समन्वय (UNDAC) की इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीमों को तुर्की और सीरिया की सहायता के लिए भेजा गया है। UN के अलावा, सहायता के लिए WHO की आपातकालीन चिकित्सा टीमों (EMTs) को तुर्की भेजा जा रहा है।
अमेरिका ने भी मदद का किया ऐलान
संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की कि वह दो टीमों को तुर्की भेजेगा। इनमें राहत बचाव टीम और रोज करने वाली टीम शामिल होगी। वहीं, रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार, 300 से अधिक कर्मियों वाली कुल 10 रूसी सेना इकाइयां तुर्की और सीरिया में मलबे की सफाई में जुटी हैं। साथ ही राहत और बचाव के प्रयासों में जुटीं हैं।
जापान ने भी तुर्की में भेजा राहत बचाव दल
जापान ने अपने आपदा राहत बचाव दल को तुर्की भेजा है। इस संबंध में जापानी विदेश मंत्रालय ने सोमवार को घोषणा की थी। कहा गया था कि तुर्की सरकार के अनुरोध और मानवीय दृष्टिकोण के साथ-साथ तुर्की के साथ मित्रता को देखते हुए आपातकालीन सहायता भेजने का फैसला जापान की सरकार ने किया है।
जानकारी के मुताबिक, 7.8 तीव्रता के शुरुआती भूकंप के बाद दर्जनों शक्तिशाली आफ्टरशॉक्स आए, जिनमें से एक सोमवार दोपहर दक्षिण-मध्य तुर्की के उसी फॉल्ट जोन में 7.5 तीव्रता पर दर्ज किया गया था। सबसे ज्यादा नुकसान दक्षिणी तुर्की और उत्तरी और मध्य सीरिया में हुआ है।
पिछले एक दशक से अधिक समय में तुर्की में आया यह सबसे शक्तिशाली भूकंप है। हजारों की संख्या में राहत-बचाव दल के लोग ढह गई सैंकड़ों इमारतों के मलबे के बीच लोगों की तलाश कर रहे हैं। साथ ही मेडिकल टीम घायलों की देखभाल कर रही है।
संबंधित खबरें
'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
55 mins agoLIVE: कर्नाटक में लगे भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3 रही तीव्रता
4 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
7 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
16 hrs agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
21 hrs agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
22 hrs agoईरान पर हमले की तैयारी में अमेरिका-इजरायल? तेहरान की नई धमकी
22 hrs agoदम्माम एयरपोर्ट हमले के मृतकों में एक भारतीय, सऊदी में देर रात हुआ था हमला
23 hrs ago'दाऊद इब्राहिम पाकिस्तान में रहता है, जैसे', UN रिपोर्ट पर भारत को आपत्ति
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में कुवैती तेल टैंकर पर भयानक हमला, सवार थे 21 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines