Turkey Earthquake: तुर्की और सीरिया में सोमवार सुबह आए भूकंप से अब तक 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। तुर्की और सीरिया की मदद के लिए भारत समेत कई देशों की ओर से मदद भेजी गई है। भारत में मौजूद तुर्की के राजदूत ने भूकंप से नुकसान का आंकड़ा बताया है।
तुर्की के राजदूत फिरत सुनेल ने कहा कि सोमवार सुबह 7.7 की तीव्रता का भूकंप आया। इसके कुछ घंटों के बाद दोबारा 7.6 तीव्रता का एक और भूकंप आया। भूकंप से तुर्की को काफी नुकसान उठाना पड़ा है। हजारों लोगों की जानें गईं हैं जबकि लाखों करोड़ रुपए के संरचना को भी नुकसान हुआ है।
उन्होंने कहा कि दक्षिण-पूर्वी तुर्की में 14 मिलियन (1 करोड़ 40 लाख) से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि ये एक बड़ी आपदा है। भूकंप से 21,103 लोग घायल हुए हैं जबकि करीब 6000 इमारतें पूरी तरह से गिर गईं हैं। वहीं, देश के तीन बड़े एयरपोर्ट भी ध्वस्त हो गए हैं।
बोले- मदद के लिए भारत की सराहना करते हैं
फिरत सुनेल ने कहा कि हम वास्तव में भारत की ओर से मिल रही मदद की सराहना करते हैं। पहले 48-72 घंटे बहुत महत्वपूर्ण हैं और भारतीय बचाव दल मैदान में हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने उपकरणों के साथ बचाव और खोज दलों को लेकर तुर्की में विमान भेजे हैं। विमान आज सुबह अदाना पहुंचा। साथ ही एक दूसरा विमान भी तुर्की गया है जो शाम को वहां पहुंच जाएगा।
और पढ़िए –Turkey Syria Earthquake Updates: भूकंप से अब तक 8000 से अधिक लोगों की मौत, मलबे के पहाड़ उगल रहे लाश
सुनेल बोले- दोस्त करते हैं एक दूसरे की मदद
तुर्की के राजदूत ने कहा कि भूकंप के बाद शुरुआती घंटों में हमें विशेष रूप से प्रशिक्षित डॉग स्क्वॉड के साथ खोज और बचाव दल की सबसे ज्यादा जरूरत होती है। उन्होंने ये भी कहा कि ऐसे वक्त में भूकंप के कुछ घंटों बाद ही भारत की ओर से तुर्की को दी गई मदद की हम सराहना करते हैं। हम दोस्त के लिए ‘दोस्त’ शब्द का इस्तेमाल करते हैं। मैं कहूंगा कि जरूरत में काम आने वाला दोस्त ही सच्चा दोस्त होता है। दोस्त ही एक-दूसरे की मदद करते हैं।
संबंधित खबरें
विमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
50 mins agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
1 hr agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
4 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
6 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
7 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
7 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
10 hrs ago'अलकायदा आतंकी दोनों इंजन बंद करके...', फ्लाईदुबई के को-पायलट पर नए खुलासे
10 hrs agoLIVE: CEC ने बीजेपी की मदद के लिए अपने पद का गलत इस्तेमाल किया- राहुल गांधी
10 hrs agoपाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines