हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Turkey Syria Earthquake: तुर्की और सीरिया में भूंकप ने मचाई तबाही, 350 से ज्यादा लोगों की मौत; इमारतों को भी नुकसान

विज्ञापन

Turkey Syria Earthquake: दक्षिण-पूर्वी तुर्की और सीरिया में सोमवार सुबह आए 7.8 तीव्रता के भूकंप ने जमकर तबाही मचाई है। अब तक 350 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। दोनों देशों में कई इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। भूकंप से मरने वालों की संख्या और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

गवर्नर एर्दिन्क यिलमाज़ ने कहा कि इलाके में 34 इमारतें नष्ट हो गईं। बता दें कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 04:17 बजे आया था। सरकार की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 7.4 थी।

और पढ़िए –Chinese Spy Balloon: अमेरिका ने मिसाइल दागकर चीनी जासूसी गुब्बारे को मार गिराया, देखें वीडियो

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेबनान, सीरिया और साइप्रस में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो और फोटोज में तुर्की के दक्षिण-पूर्व में कई शहरों में नष्ट हुई इमारतों को दिखाया गया है। बता दें कि तुर्की दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप क्षेत्रों में से एक है।

सीरिया में अलेप्पो और हमा शहर से नुकसान की खबरें आई हैं। तुर्की से लगे सीरिया में भी कई इमारतें गिरी हैं। दमिश्क में भी भूकंप के झटकों के बाद लोग सड़कों पर आ गए। लेबनान में करीब 40 सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

और पढ़िए –Bangladesh: ठाकुरगांव में बदमाशों ने हिंदू मंदिरों को बनाया निशाना, देवी-देवताओं की मूर्तियां तोड़ी

1999 में भी आया था भूकंप, मची थी तबाही

बता दें कि 1999 में भी तुर्की में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप के बाद तुर्की का ड्यूज इलाका काफी प्रभावित हुआ था। इसके अलावा इस्तांबुल में भी भारी तबाही मची थी। इस्तांबुल में लगभग 1,000 सहित 17,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

जनवरी 2020 में इलाज़िग में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें 40 से अधिक लोग मारे गए थे। 2020 में ही अक्टूबर में भी एजियन सागर में 7.0 तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 114 लोग मारे गए और 1,000 से अधिक घायल हो गए थे।

और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें