Turkey Bomb GAZAP: कई देशों में जंग चल रही है। इसी बीच तुर्की ने भी एक खतरनाक बम बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बम को GAZAP’ नाम दिया गया है, जिसका वजन करीब 970 किलोग्राम बताया जा रहा है। इस बम को F16 जैसे लड़ाकू विमानों के जरिए दुश्मन पर हमला किया जा सकता है। इसे IDEF 2025 अंतरराष्ट्रीय मेले में पेश किया गया है। इसको अमेरिका के MK84 से तीन गुना ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। जानिए इस बम की और क्या खासियत हैं?
GAZAP बम की क्या खासियत है?
तुर्की के इस बम को अबतक का सबसे घातक बम बताया जा रहा है। GAZAP का वजह लगभग 970 किलोग्राम तक है। यह एक थर्मोबैरिक बम है, जो धमाके के समय लगभग 10,000 घातक टुकड़े चारों ओर फैला सकता है। इसके फटने से बहुत ज्यादा तापमान और दबाव बनेगा। कहा जा रहा है कि यह विनाशकारी क्षमता में अमेरिकी MK84 से तीन गुना ज्यादा आगे है।
ये भी पढ़ें: सेब से संगमरमर और शेयर तक… भारत के फैसले से तुर्की को बड़ा झटका
घरेलू हथियार इंडस्ट्री में आगे बढ़ रहा तुर्की
इस बम को दुश्मनों पर गिराने के लिए F16 जैसे लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि तुर्की अपने देश की सुरक्षा प्रणाली को दुनिया के सामने लाने लिए IDEF 2025 अंतरराष्ट्रीय मेले में शामिल हुआ, जहां पर उन्होंने इस बम की जानकारी दी। बता दें कि तुर्की ने पिछले कुछ सालों में घरेलू हथियार इंडस्ट्री को काफी तेजी से बढ़ाया है। अब GAZAP को तुर्की के रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है।
वहीं, अमेरिकी MK84 बम की बात करें तो ये 2,000 पाउंड का है। इसका इस्तेमाल जमीन और उथले-दबे हुए टरगेट्स के लिए किया जाता है। यह धमाके के बाद एक बड़े आकार का गड्डा बना सकता है। यह 400 गज के दायरे में घातक टुकड़े फैला सकता है, जो तुर्की के बम के बहुत कम है।
ये भी पढ़ें: PM Modi Cyprus Visit: पीएम मोदी के साइप्रस दौरे से तुर्की की बढ़ेगी टेशन, जानिए यात्रा का उद्देश्य
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में PTI ने ठुकराई शहबाज सरकार की कौन सी शर्त? अब आर-पार की लड़ाई पर पहुंची बात
11 hrs agoफ्लाईदुबई के प्लेन को हादसे से बचाने वाले रहस्यमयी फरिश्ते कौन थे? यात्रियों ने बताई आपबीती
11 hrs agoक्या है अमेरिका का वीजा बॉन्ड और 50 देशों पर क्यों हुआ लागू ? भारत को मिली छूट
12 hrs agoयूक्रेन में रूसी ड्रोन हमले से भारतीय फार्मा प्लांट तबाह, 400 करोड़ के नुकसान का अनुमान
13 hrs agoस्मित मच्छार के हमलावर के सपोर्ट में आया 'अलकायदा', फ्लाईदुबई के विमान को बताया 'जायानिस्ट UAE प्लेन'
17 hrs agoएलन मस्क का गर्लफ्रेंड से क्यों हुआ ब्रेकअप? शिवोन जिलिस ने X पोस्ट में बयां किया रिश्ता टूटने का दर्द
17 hrs agoजीने के मामले में पाकिस्तानियों से आगे भारतीय, लेकिन बांग्लादेशियों से हैं पीछे , WHO की रिपोर्ट में खुलासा
18 hrs agoअटलांटिक महासागर के ऊपर विमान लापता, 6 लोगों को लेकर जा रहा था बोस्टन, ATC-पायलट की बातचीत आई सामने
19 hrs agoकौन थे वो 2 मिस्ट्री पायलट? जिन्होंने 17000 फीट नीचे गिर चुकी फ्लाईदुबई फ्लाइट को किया कंट्रोल? रोका बड़ा हादसा
19 hrs agoरियाद में 'सऊदी अरामको' की रिफाइनरी पर हूतियों का मिसाइल अटैक, आसमान में दिखा धुएं का गुबार
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines