Turkey ने बनाया सबसे खतरनाक बम, अमेरिकी MK84 से तीन गुना ज्यादा विनाशकारी, फटा तो मचा देगा तबाही

Turkey Bomb GAZAP: तुर्की ने IDEF 2025 अंतरराष्ट्रीय मेले में अपनी रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन किया है। उन्होंने GAZAP नाम के बम को दुनिया के सामने पेश किया है। बताया जा रहा है कि यह बम अमेरिका के MK84 से भी तीन गुना ज्यादा खतरनाक है।

turkey

Photo Credit- Social Media

विज्ञापन

Turkey Bomb GAZAP: कई देशों में जंग चल रही है। इसी बीच तुर्की ने भी एक खतरनाक बम बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बम को GAZAP’ नाम दिया गया है, जिसका वजन करीब 970 किलोग्राम बताया जा रहा है। इस बम को F16 जैसे लड़ाकू विमानों के जरिए दुश्मन पर हमला किया जा सकता है। इसे IDEF 2025 अंतरराष्ट्रीय मेले में पेश किया गया है। इसको अमेरिका के MK84 से तीन गुना ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। जानिए इस बम की और क्या खासियत हैं?

GAZAP बम की क्या खासियत है?

तुर्की के इस बम को अबतक का सबसे घातक बम बताया जा रहा है। GAZAP का वजह लगभग 970 किलोग्राम तक है। यह एक थर्मोबैरिक बम है, जो धमाके के समय लगभग 10,000 घातक टुकड़े चारों ओर फैला सकता है। इसके फटने से बहुत ज्यादा तापमान और दबाव बनेगा। कहा जा रहा है कि यह विनाशकारी क्षमता में अमेरिकी MK84 से तीन गुना ज्यादा आगे है।

विज्ञापन

घरेलू हथियार इंडस्ट्री में आगे बढ़ रहा तुर्की

इस बम को दुश्मनों पर गिराने के लिए F16 जैसे लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि तुर्की अपने देश की सुरक्षा प्रणाली को दुनिया के सामने लाने लिए IDEF 2025 अंतरराष्ट्रीय मेले में शामिल हुआ, जहां पर उन्होंने इस बम की जानकारी दी। बता दें कि तुर्की ने पिछले कुछ सालों में घरेलू हथियार इंडस्ट्री को काफी तेजी से बढ़ाया है। अब GAZAP को तुर्की के रक्षा क्षेत्र में बड़ा कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन

वहीं, अमेरिकी MK84 बम की बात करें तो ये 2,000 पाउंड का है। इसका इस्तेमाल जमीन और उथले-दबे हुए टरगेट्स के लिए किया जाता है। यह धमाके के बाद एक बड़े आकार का गड्डा बना सकता है। यह 400 गज के दायरे में घातक टुकड़े फैला सकता है, जो तुर्की के बम के बहुत कम है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ