World Latest News: ट्यूनीशिया में नाव पलटने से बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि दो नाव पलटने से 27 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 83 लोगों को बचा लिया गया है। बताया जा रहा है कि स्फैक्स शहर के पास हादसा हुआ। नागरिक सुरक्षा प्रमुख अधिकारी जीद सदिरी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन अभी चल रहा है। हादसा मध्य ट्यूनीशिया के केरकेनाह द्वीप के पास हुआ है। कुछ यात्री अभी लापता है, जिनका सुराग लगाया जा रहा है। दोनों नाव यूरोप की ओर जा रही थी। मारे और बचाए गए सभी लोग अफ्रीकी देशों के रहने वाले हैं। तटरक्षक बल की देखरेख में ऑपरेशन चल रहा है।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तानी यूट्यूबर के बर्थडे पर धमाका, केक काटते ही हुआ जोरदार ब्लास्ट
ट्यूनीशिया इटली के अलावा यूरोप जाने वाले लोगों के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हर साल लाखों लोग यहां से आवागमन करते हैं। यूरोप का लैम्पेडुसा द्वीप ट्यूनीशिया से केवल 150 किलोमीटर (90 मील) की दूरी पर पड़ता है। यह बंदरगाह व्यापारिक दृष्टि से काफी अहम माना जाता है। लेकिन यहां का मौसम अक्सर खराब रहता है। जिसकी वजह से हर साल हादसों में हजारों लोग मारे जाते हैं। खतरे के बाद भी लोग इसी रास्ते को ट्रैवलिंग की दृष्टि से प्राथमिकता देते हैं। हाल में ही यहां कई जहाज डूब चुके हैं।
हाल में मारे गए थे 20 लोग
18 दिसंबर को भी यहां जानलेवा हादसा हुआ था। जिसमें 20 विदेशी नागरिक मारे गए थे। अभी भी 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। इससे पहले 12 दिसंबर को भी एक जहाज डूबा था। जिसके बाद तटरक्षक बल ने 27 अफ्रीकियों को बचा लिया था। ये हादसा स्फैक्स के उत्तर में जेबेनियाना के पास हुआ था। अभी भी हादसे में 15 लोगों का सुराग नहीं लग सका है। ट्यूनीशियाई मानवाधिकार समूह (FTDES) की रिपोर्ट के अनुसार इस साल हादसों के बाद लगभग 600 से 700 लोग ऐसे हैं, जो डूबकर मर चुके हैं। लेकिन इनके शव अभी तक बचाव टीमों को नहीं मिल सके हैं। 2023 में भी एक अनुमान के अनुसार 1300 विदेशी नागरिक यहां मारे गए थे।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान में नए साल पर पेंशनकर्मियों को झटका, कंगाल पड़ोसी अब पेंशनर्स के पैसे से चलेगा
संबंधित खबरें
LIVE: मुंबई में गोल्ड स्मगलिंग का पर्दाफाश, एयरपोर्ट स्टाफ समेत 5 गिरफ्तार
46 mins agoमेटा पर लगा 2.36 लाख करोड़ रुपये का भारी जुर्माना, जानिए पूरा मामला
57 mins agoहूती विद्रोहियों का सऊदी एयरपोर्ट पर फिर अटैक, अमेरिका ने लिया बड़ा फैसला
1 hr agoफ्रांस में भारतीयों के लिए एडवाइजरी, प्रदर्शन वाले इलाकों से बचने की सलाह
1 hr agoPAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
8 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
18 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
20 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
22 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
1 day ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines