ट्रंप को तगड़ा झटका, तुलसी गबार्ड ने दिया इस्तीफा, क्यों खाली हुआ अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस डायरेटक्टर का पद?

Tulsi Gabbard Resigns: डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट ने एक और अधिकारी ने इस्तीफा दे दिया है। उनके राष्ट्रीय खुफिया विभाग की निदेशक ने पद छोड़ दिया है। ओवल ऑफिस जाकर अपना इस्तीफा सौंप दिया है, जो मंजूर भी कर लिया गया है। उन्होंने खुद मीडिया को अपने इस्तीफे के पीछे की वजह भी बताई है।

Tulsi Gabbard

पद से इस्तीफा देने के बाद तुलसी से मीडिया को फैसले के पीछे की वजह भी बताई।

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और फिर से युद्ध छिड़ने की आंशका के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि उनकी कैबिनेट से तुलसी गबार्ड ने इस्तीफा दे दिया है। जी हां, उन्होंने अमेरिका के नेशनल इंटेलिजेंस डिपार्टमेंट की डायरेक्टर पोस्ट से इस्तीपुा दे दिया है। उन्होंने ओवल ऑफिस में हुई मीटिंग में राष्ट्रपति ट्रंप को पद छोड़ने के फैसले के बारे में बताया और अपना इस्तीफा सौंपा। पद छोड़ने की वजह का महत्व देखते हुए तुलसी का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है, जो 30 जून 2026 से प्रभावी हो जाएगा।

विज्ञापन

पति की बीमारी के कारण छोड़ा पद

ओवल ऑफिस में मीडिया से बात करते हुए तुलसी ने बताया कि उनके पति को हड्डियों का कैंसर हो गया है। उन्हें उनकी जरूरत है और वे खुद उनकी सेवा करना चाहती हैं। मुश्किल वक्त में उनके साथ रहना चाहती हैं। हाल ही में पति को कैंसर होने के बारे में पता चला है। पद पर रहते हुए वे उन्हें और परिवार को समय नहीं दे सकतीं। इसलिए उन्होंने पद छोड़ने का फैसला किया। राष्ट्रपति ट्रंप को निजी बातचीत में इस बारे में बताया और उन्होंने फैसले का सम्मान करते हुए मानवीय आधार पर उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया।

विज्ञापन

तुलसी गबार्ड ने इस्तीफे में क्या लिखा?

तुलसी गबार्ड ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति ट्रंप को संबोधित किया और लिखा कि मैंने पद से इस्तीफा दे दिया है, जो आगामी 30 जून 2026 से प्रभावी हो जाएगा। मेरे पति अब्राहम को हाल ही में हड्डियों का दुर्लभ कैंसर डायग्नोसिस हुआ है। आने वाले हफ्ते और महीने काफी चुनौतीपूर्ण रहेंगे। इस मुश्किल समय में मुझे पब्लिक सर्विस छोड़कर उनके साथ रहना होगा। उनकी लड़ाई में उन्हें पूरा सहयोग देना होगा। आपने मुझ पर भरोसा जताते हुए राष्ट्रीय खुफिया कार्यालय का नेतृत्व करने के अवसर दिया, इसके लिए आभारी हूं।

तुलसी के इस्तीफे पर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुलसी गबार्ड के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर लिखा कि दुर्भाग्य से हमारी शानदार अधिकारी अब हमारे साथ काम नहीं करेंगी। तुलसी गबार्ड 30 जून को प्रशासन छोड़ रही हैं। उनके पति अब्राहम को हड्डियों का दुर्लभ कैंसर डायग्नोसिस हुआ है। वे उनके साथ रहना चाहती हैं ताकि वे उनकी देखभाल कर सकें। तुलसी ने अद्भुत काम किया है और हम उन्हें बहुत मिस करेंगे। उनकी जगह अब प्रिंसिपल डिप्टी डायरेक्टर एरॉन लुकास एक्टिंग डायरेक्टर ऑफ नेशनल इंटेलिजेंस के रूप में कार्य करेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ