TTP Terrorists Attack: पाकिस्तानी सेना और तालिबान के बीच जमकर गोलाबारी हो रही है। दोनों देशों के बीच तनाव चरम पर है। हाल ही में पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक की थी। वहीं, टीटीपी आतंकियों के पाकिस्तानी सेना के ऊपर हमला करने की बात सामने आई है। जिसमें एक मेजर समेत कई पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। टीटीपी ने कई जगह हमले करने के दावे किए हैं। तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी (TTP) के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने उनके ऊपर कार्रवाई की थी। जिसका बदला उन्होंने लिया है।
यह भी पढ़ें:फील्डिंग करते समय मैदान में क्रिकेटर की मौत, जयपुर में पूर्व रणजी खिलाड़ी के साथ हादसा
वहीं, पाकिस्तानी सेना की ओर से भी मामले में बयान जारी किया गया है। सेना ने माना है कि उसके ऊपर हमला हुआ है। उत्तरी वजीरिस्तान में एक मेजर रैंक का अफसर मारा गया है। पाकिस्तानी सेना ने भी जवाबी कार्रवाई में 13 आतंकी मार देने की बात कबूली है। इस हमले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पाकिस्तानी सेना ने कहा कि टीटीपी आतंकियों को करारा जवाब दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें:Serial Killer कैसे बना आम लड़का? पंजाब में एक के बाद एक 11 मर्डर, पूछताछ में खुद कबूला
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार तालिबानी आर्मी ने डंडे पट्टन कुर्रम सीमा पर गोलाबारी की है, जिसका पाकिस्तान ने भी जोरदार जवाब दिया है। फिलहाल पाकिस्तान और तालिबान के बीच किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन बॉर्डर पर जंग जैसे हालात हैं। दोनों ओर से भारी हथियार दागे जा रहे हैं।
पाकिस्तान ने कबूल किया है कि उसने अफगानिस्तान के अंदर घुसकर एयर स्ट्राइक की है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलोच का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को खुफिया सूचना मिली थी, जिसके बाद अटैक किया गया। वहीं, तालिबान सरकार ने दावा किया था कि हमले में 46 लोगों की मौत हुई है। इनमें मारे गए अधिकतर बच्चे और महिलाएं हैं। 2021 में तालिबानी सरकार की वापसी के बाद से ही पाकिस्तान ने अपने हमले तेज कर दिए हैं।
तालिबानी विदेश मंत्री का पाक पर निशाना
पाकिस्तान की सरकार कई बार तालिबान से टीटीपी आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर चुकी है। लेकिन तालिबान हमेशा से दावा करता रहा है कि आतंकी उसकी सीमा में नहीं हैं। प्रवक्ता बलोच के अनुसार पाकिस्तान को अफगानिस्तान की संप्रभुता का ख्याल है, लेकिन वह उसको टीटीपी आतंकियों की शरणस्थली नहीं बनने दे सकते। पाकिस्तानी हमलों के दौरान उसके दूत काबुल में बताए जा रहे हैं। इसको लेकर जनरल असीम मुनीर की आलोचना लगातार हो रही है। हमलों के बाद तालिबानी विदेश मंत्री ने खुलकर उनकी आलोचना की है।
संबंधित खबरें
LIVE: बलूचिस्तान में BLA का बड़ा हमला, 13 पाकिस्तानी जवानों की मौत का दावा
52 mins agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
1 hr agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
11 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
14 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
15 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
19 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
23 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
1 day agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
1 day ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines