मिडिल ईस्ट में हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि जो भी जहाज या नाव अमेरिकी नाकेबंदी के पास आएगी, उसे तुरंत तबाह कर दिया जाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमेरिका ने ईरानी पोर्ट्स की ओर आने-जाने वाले जहाजों को रोकने के लिए ये कदम उठाया है. ये नाकेबंदी ऐसे समय में लागू की गई है जब अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु मुद्दे पर बातचीत फेल हो गई है. इसके बाद अमेरिका ने दबाव बढ़ाने के लिए ये सख्त कदम उठाया. ट्रंप ने ये भी कहा कि अमेरिका किसी भी कीमत पर ईरान को परमाणु हथियार हासिल नहीं करने देगा.
ये भी पढ़ें: होर्मुज स्ट्रेट की नाकेबंदी से भड़का चीन, अमेरिका को दी सीधी धमकी, कहा- हमारे रास्ते का अड़ंगा न बनो तो बेहतर
ट्रंप ने क्या कहा?
ट्रुथ सोशल पर पोस्ट में ट्रंप ने लिखा कि ईरान की नेवी को पूरी तरह से तबाह कर दिया जाएगा. ट्रंप ने कहा कि ईरान के फास्ट अटैक शिप्स कहे जाने वाले 158 जहाज समुद्र में हैं, जिन्हें अमेरिका खत्म नहीं कर पाया है. उन्होंने कहा कि अमेरिका इन जहाजों को बड़ा खतरा नहीं मानता. आपको बता दें कि ईरान के फास्ट अटैक शिप्स हाई स्पीड वाली हथियारों से लैस नाव हैं. ईरान इनका इस्तेमाल तब करता है, जब वो होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले बड़े जहाजों को निशाना बनाता है. इन जहाजों की लगाम रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के हाथ में होती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज स्ट्रेट में इन जहाजों का 60 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा अभी भी मौजूद है.
ईरान ने क्या कहा?
ईरान ने भी अमेरिका के इस कदम को उकसाने वाला बताया है और चेतावनी दी है कि वो इसका जवाब देगा. ईरानी अधिकारियों का कहना है कि ये नाकेबंदी अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है और इससे क्षेत्र में युद्ध का खतरा और बढ़ सकता है. ईरान ने कहा कि अगर अमेरिका लड़ेगा, तो वो भी जवाब देंगे. सैन्य सलाहकार और रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर मोहसेन रेजाई ने लिखा कि होर्मुज नाकाबंदी का मुकाबला करने के लिए ईरान की सशस्त्र सेनाओं के पास कई बड़े हथियार हैं, जिनका अभी तक इस्तेमाल ही नहीं हुआ. वहीं ईरान लगातार दावा कर रहा है कि होर्मुज पर अभी भी उसका कब्जा है और उसकी इच्छा के बिना कोई उसे छू नहीं सकता.
ये भी पढ़ें: ईरान-US जंग के बीच आखिर सऊदी में क्यों फाइटर जेट भेज रहा पाकिस्तान?
संबंधित खबरें
ट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
53 mins agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
57 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
2 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
3 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
4 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
6 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
7 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
8 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
8 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines