'वामपंथी सरकार का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला', ब्राजील को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत की तरह ब्राजील पर भी 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है और इसके लिए वहां की लूला सरकार को जिम्मेदार ठहराया है, जिसे उन्होंने वामपंथी सरकार बताया, जिसके फैसलों से ब्राजील को ही नुकसान होने का दावा राष्ट्रपति ट्रंप ने किया है।

Donald Trump Tariffs

राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्राजील पर भी 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।

Donald Trump Responds Brazil: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के अलावा ब्राजील पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिसकी शिकायत ब्राजील की लूला सरकार ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) को दी है। बीते दिन ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने ब्राजील को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि अमेरिका ब्राजील से परेशान हो गया है। ब्राजील की लूला सरकार वामपंथी हो गई है, जो कुछ ऐसा कर रही है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिससे ब्राजील का नुकसान हो रहा है।

UN महासभा में बुलाने पर चल रहा विचार

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ब्राजील के लोगों के साथ अमेरिका के बहुत अच्छे संबंध हैं, लेकिन ब्राजील की लूला सरकार ने वामपंथी रुख अपनाया हुआ है। सरकार की नीतियां ही ब्राजील को नुकसान पहुंचा रही हैं। इसलिए अमेरिकी सरकार विचार कर ही है कि ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा को आगामी संयुक्त राष्ट्र महासभा में बुलाया जाए या नहीं। फिलिस्तीन के नेता महमूद अब्बास और उनके प्रतिनिधिमंडल को महासभा में आने के लिए वीजा देने से इनकार कर दिया है। ब्राजील के साथ भी ऐसा हो सकता है।

ब्राजील ने दी थी अमेरिका को चेतावनी

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ब्राजील के राष्ट्रपति लुईज इनासियो लूला दा सिल्वा की सरकार ने हालांकि अमेरिका पर जवाबी कार्रवाई नहीं की है, लेकिन उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अमेरिका ने अब टैरिफ बढ़ाने का फैसला किया तो उतना ही टैरिफ अमेरिका पर लगाए जाने वाले टैरिफ में जोड़ दिया जाएगा। राष्ट्रपति लूला ने टैरिफ के फैसले को ब्राजील की न्यायिक प्रक्रिया में दखल बताया है और 11 अगस्त को विश्व व्यापार संगठन को शिकायत दी कि अमेरिका ने 50 प्रतिशत टैरिफ लगाकर अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन किया है।

बता दें कि ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने कहा है कि ब्राजील की सरकार अमेरिका की ट्रंप सरकार से बातचीत करने के लिए तैयार है, लेकिन ब्राजील अपनी संप्रभुता के साथ किसी तरह का समझौता नहीं करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ