Trump Tariffs News: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ दांव अब अमेरिका पर ही भारी पड़ने लगा है, क्योंकि अब यह टेंशन खड़ी हो गई है कि अमेरिका का मक्का और सोयाबीन कौन खरीदेगा? क्योंकि चीन, रूस, ब्राजील और भारत ने सख्त रुख अपना लिया है. एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में सोयाबीन की फसल कटने वाली है, लेकिन किसान टेंशन में हैं कि वे फसल को कहां बेचेंगे? क्योंकि चीन ने अमेरिका से सोयाबीन खरीदना बंद कर दिया है. वहीं अब चीन सोयाबीन ब्राजील और अर्जेंटीना से खरीद रहा है.
भारत भी अमेरिका से ज्यादा दूसरे देशों पर निर्भर
बता दें कि अमेरिका के लिए चीन अब तक सबसे बड़ा सोयबीन खरीदार रहा है. साल 2024 में अमेरिका ने 24.5 अरब डॉलर का सोयाबीन निर्यात किया था, जिसमें से 12.5 अरब डॉलर का सोयाबीन चीन ने खरीदा था. वहीं भारत की बात करें तो भारत जेनेटिकली मोडिफाइड फूड प्रोडक्ट्स नहीं खरीदता और इसमें अमेरिका की सोयाबीन आती है, जिस पर 60 प्रतिशत टैरिफ अमेरिका ने लगाया हुआ है. इसलिए भारत सोयाबीन, सोया ऑयल और एग्रीकल्चर इंपोर्ट के लिए अर्जेंटीना, ब्राजील और यूक्रेन पर ज्यादा निर्भर है.
यह भी पढ़ें: गाजा में युद्ध विराम के लिए ट्रंप के फैसले पर क्या बोले नेतन्याहू? व्हाइट हाउस में हुई दोनों की मुलाकात
भारतीय वकील की राष्ट्रपति ट्रंप को चेतावनी
भारतीय वकील और लेखक नवरूप सिंह ने अपने X हैंडल पर एक पोस्ट शेयर की है, इसमें उन्होंने लिखा है कि अमेरिका के सोयाबीन को लेकर अगर भारत और चीन अपने रुख पर अड़े रहे तो अमेरिका का मक्का और सोयाबीन कोई नहीं खरीदेगा. ट्रंप अगर टैरिफ का बोझ बढ़ाते रहेंगे तो सोयाबीन और मक्का के अलावा कई अमेरिकी प्रोडक्ट्स को खरीदार नहीं मिलेगा. अगर ऐसा हुआ तो ट्रंप को अपने ही किसानों का विरोध झेलना पड़ेगा, क्योंकि इस कंडीशन में सबसे ज्यादा नुकसान किसान ही उठाएंगे.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप रोकेंगे गाजा में जंग, युद्धविराम के लिए शांति योजना की घोषणा, देखें क्या है US प्रेसिडेंट का प्लान?
सीनेट लीडर ने माना बिगड़ रहे हैं हालात
बता दें कि NBC के मीट द प्रेस कार्यक्रम में अमेरिकी सीनेट में नेता जॉन थ्यून ने माना है कि राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ के कारण छिड़े व्यापार युद्ध से अमेरिका में हालात बिगड़ रहे हैं, क्योंकि एक तो अमेरिका में महंगाई बढ़ गई है, दूसरा अमेरिकी प्रोडक्ट्स को खरीदार नहीं मिल रहे हैं. ट्रंप के टैरिफ अटैक के खिलाफ चीन 34 प्रतिशत टैरिफ लगा चुका है और सोयाबीन की खरीद बंद कर चुका है. वहीं ब्राजील भी अपने रुख पर अड़ा हुआ है, ऐसे में टैरिफ का सबसे ज्यादा नुकसान अमेरिका को ही उठाना पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें: Trump ने एक और इंडस्ट्री को दिया टैरिफ का झटका, अमेरिका के बाहर बनी फिल्मों पर 100% टैक्स
रही बात रूस की तो रूस से एक और यूक्रेन के कारण अमेरिका के संबंध बिगड़ रहे हैं, दूसरी ओर भारत से तेल व्यापार के विरोध के चलते संबंध खराब हो रहे हैं. ऐसे में अगर रूस ने अमेरिका के खिलाफ कार्रवाई की तो वह व्यापार खत्म करने के साथ-साथ अमेरिकी प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगा सकता है.
संबंधित खबरें
PAK और 3 मुस्लिम देशों के बीच हुआ रक्षा समझौता, भारत के लिए टेंशन की बात?
6 hrs ago'पाकिस्तान से रिश्ते की कीमत पर भारत से दोस्ती नहीं', US विदेश मंत्री बोले
16 hrs ago'मानवाधिकार का इस्तेमाल राजनीतिक दबाव बनाने...', भारत ने UN पर साधा निशाना
18 hrs ago'मुहर लगने के बेहद करीब, पिछली डील से है बिल्कुल अलग', भारत-US डील पर ट्रंप
20 hrs agoनाबालिग हिंसा करेंगे, तो मां-बाप भरेंगे जुर्माना, इटली में मेलोनी का कानून
21 hrs ago'ईरान से कोई यूरेनियम बाहर नहीं जाएगा', तेहरान की आसिम मुनीर से दो टूक
23 hrs agoअमेरिकी महिला ने 16 साल के बेटे को गिफ्ट की बंदूक, लड़के ने 4 को मार डाला
1 day agoसऊदी अरब ने मस्जिद में 'किस' करने पर 2 बांग्लादेशियों को दी मौत की सजा?
1 day ago'आतंक पर दोहरा रवैया...', PAK के डिप्टी PM के सामने राजनाथ ने सुनाई खरी-खरी
1 day agoबैंक खाते ठप, कैब बंद... रूस में यूक्रेनी अटैक के बाद ब्लैकआउट से हाहाकार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines