Trump Tariffs News: अमेरिका के राष्ट्रपति एक बार फिर टैरिफ का बम फोड़ने के लिए तैयार हैं. जी हां, फार्मा इंडस्ट्री पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने के बाद इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर राष्ट्रपति ट्रंप के निशाने पर हैं, जिसके चलते दुनियाभर के कई देशों में लैपटॉप समेत कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट महंगे हो सकते हैं. रायटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप अब चिप बेस्ड इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगा सकते हैं और इसकी प्लानिंग व्हाइट हाउस में चल रही है, लेकिन खास बात यह है कि टैरिफ प्रोडक्ट में लगी चिप के आधार पर लगाया जाएगा.
‘ट्रंप की टैरिफ धमकी बर्दाश्त नहीं करेंगे’, BRICS और IBSA देशों ने अमेरिकी टैक्स पर जताई आपत्ति
ऑफिशियल जानकारी अभी नहीं आई है सामने
हालांकि रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नए टैरिफ को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट या जानकारी सामने नहीं आई है. न ही यह तय हुआ है कि चिप बेस्ड किन प्रोडक्ट्स पर टैरिफ लगेगा और इसकी दरें क्या होंगी? लेकिन नए टैरिफ से इलेक्ट्रोनिक प्रोडक्ट लैपटॉप से लेकर टूथब्रश तक महंगे हो सकते हैं. सेमीकंडक्टर कंपनियों पर भी असर पड़ेगा. अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के अर्थशास्त्री माइकल स्ट्रेन कहते हैं कि अमेरिका पहले ही महंगाई झेल रहा है और अब नए टैरिफ लगने से महंगाई और ज्यादा बढ़ सकती है.
कैंसर-डायबिटीज-हार्ट की दवाओं पर होगा सीधा असर, ट्रंप के 100% टैरिफ से घटेगा निर्यात
मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को वापस लाना मकसद
टैरिफ लगाने से बेशक अमेरिका में घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन घरेलू वस्तुएं इनपुट कॉस्ट बढ़ने से महंगी हो जाएंगी. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई कह चुके हैं कि ट्रंप सरकार राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है. अमेरिका सेमीकंडक्टर प्रोडक्ट्स के लिए विदेशी आयात पर निर्भर नहीं रह रहना चाहता. राष्ट्रपति ट्रंप का टैरिफ लगाने का मकसद ही अमेरिका की मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों को विदेशों से वापस अमेरिका लाना और उन्हें अमेरिका फर्स्ट की पॉलिसी में शामिल करना है.
100% ट्रंप टैरिफ से भारत पर क्या पड़ेगा असर? अमेरिका को एक्सपोर्ट किए जाते हैं 31% फार्मा प्रोडक्ट्स
सेमीकंडक्टर एक्सपोर्ट पर 100% टैरिफ का वादा
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप सेमीकंडक्टर एक्सपोर्ट पर 100 फीसदी टैरिफ लगाने की बात कह चुके हैं, लेकिन वे अमेरिका में प्लांट लगा चुकी विदेशी कंपनियों को इस टैरिफ से छूट दे सकते हैं. वहीं सेमीकंडक्टर एक्सपोर्ट में ताइवान और इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट में सैमसंग सबसे बड़े सप्लायर हैं, जिन पर टैरिफ का असर पड़ सकता है. वहीं ट्रंप सरकार की प्लानिंग चिप बेस्ड प्रोडक्ट्स पर 25%, जापान और यूरोपीय संघ के इलेक्ट्रॉनिक एक्सपोर्ट पर 15% टैक्स लगाने की तैयारी है.
संबंधित खबरें
यूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
51 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
6 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
9 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
9 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
9 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines