What is Digital Service Tax: टैरिफ विवाद के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुनियाभर के देशों को एक और धमकी दी है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर टैरिफ के बदले जवाबी कार्रवाई करते हुए देशों ने अमेरिका पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाया तो और ज्यादा टैरिफ लगा दूंगा। उन्होंने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर इस बारे में एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने चेतावनी दी कि जो देश अमेरिका की टेक कंपनियों पर डिजिटल टैक्स लगाएगा, जवाब में उसके निर्यात पर लगा टैरिफ बढ़ा दिया जाएगा।
क्या भारत लगाएगा डिजिटल टैक्स?
बता दें कि अगर भारत 50 प्रतिशत टैरिफ के बदले अमेरिका पर जवाबी कार्रवाई करे तो भारत डिजिटल सर्विस टैक्स लगा सकता है। गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट, मेटा और अमेजन पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाने का विकल्प भारत के पास है, लेकिन अभी तक इस पर भारत ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
बता दें कि साल 2025-26 के बजट में घोषणा करके अमेरिका की टेक कंपनियों पर लगा डिजिटल सर्विस टैक्स खत्म कर दिया था। 1 अप्रैल 2025 से यह आदेश लागू हुआ था, लेकिन डिजिटल टैक्स इसलिए हटाया गया था, ताकि अमेरिका के साथ ट्रेड डील में फायदा मिले, लेकिन ट्रंप ने भारत के लिए नरम रुख नहीं अपनाया।
भारत में डिजिटल सर्विस टैक्स ‘इक्विलाइजेशन लेवी’ कहलाता है। साल 2016 में भारत ने 6 फीसदी डिजिटल टैक्स लगाया हुआ था, जिसे साल 2025-26 के बजट में खत्म किया गया। भारत ने दुनियाभर की ई-कॉमर्स कंपनियों पर भी 2 प्रतिशत ट्रांजेक्शन टैक्स लगाया हुआ था, जिसे भी अब खत्म कर दिया गया है।
क्या लिखा है ट्रंप ने पोस्ट में?
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखी थी। इसमें उन्होंने चेतावनी दी थी कि अमेरिका पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाते समय देश सावधान रहें। कई देशों के यहां डिजिटल टैक्स एक्ट, रूल्स एंड रेगुलेशन हैं। अगर किसी ने अमेरिका पर डिजिटल टैक्स लगाया तो टैक्स लगाने वाले सभी देशों पर और ज्यादा टैरिफ लगा दूंगा।
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनियाभर के 90 से ज्यादा देशों पर टैरिफ लगाया है। 10 प्रतिशत से लेकर 50 प्रतिशत तक टैरिफ लगाया है, जिसमें से भारत और ब्राजील पर सबसे ज्यादा 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। हालांकि कई देशों ने टैरिफ का विरोध करते हुए अमेरिका के खिलाफ एक्शन लिया है और जवाबी कार्रवाई की है, लेकिन ट्रंप टैरिफ को लेकर अड़े हैं।
क्या है डिजिटल सर्विस टैक्स?
डिजिटल सर्विस टैक्स इंटरनेशनल टेक कंपनियों पर लगाया जाता है, लेकिन यह टैक्स उन कंपनियों पर लगता है, जो दूसरे देश में एक्टिव होती हैं और वहां के यूजर्स से पैसा कमाती हैं, लेकिन उस देश में उनकी ब्रांच, ऑफिस, फैक्ट्री या कंपनी नहीं होती है, यानी फिजिकल मौजूदगी नहीं होती। ऐसी स्थिति में संबंधित देश उस कंपनी पर डिजिटल टैक्स लगा सकता है।
कंपनियां ऐसे कर रहीं कमाई
वर्तमान में गूगल, मेटा और यूट्यूब जैसी कंपनियां वीडियो, इंटरनेट सर्फिंग, कंटेट और सोशल नेटवर्किंग की सर्विस देकर अरबों रुपये कमा रही हैं। अमेजन, नेटफ्लिक्स, स्पॉटीफाई जैसी स्ट्रीमिंग सर्विसज कंपनियां बिना कोई ब्रांच या ऑफिस खोले सब्सक्रिप्शन के जरिए अरबों रुपये कमा रही हैं। ई-कॉमर्स कंपनियां अमेजन, फ्लिपकार्ट सामान बेचकर पैसा कमाती हैं।
इन देशों ने लगाया था डिजिटल टैक्स
बता दें कि ट्रंप का टैरिफ लगने के बाद कनाडा ने अमेरिका की टेक कंपनियों पर डिजिटल टैक्स लगाया था, लेकिन बाद में वापस ले लिया था, क्योंकि डिजिटल टैक्स को राष्ट्रपति ट्रंप ने अमेरिका पर हमला माना और कनाडा के साथ व्यापार वार्ता कैंसिल कर दी थी। साथ ही ज्यादा टैरिफ लगाने की धमकी दी थी। यूरोपीय संघ के देशों ने भी अमेरिका की कंपनियों पर डिजिटल सर्विस टैक्स लगाया था, जिसे बाद में वापस ले लिया था।
संबंधित खबरें
पाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
17 mins agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
1 hr agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
2 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
3 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
9 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
18 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
18 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
22 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
23 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines