टैरिफ को लेकर ट्रंप को झटका, अमेरिका की अदालत ने अवैध करार दिए कई टैक्स

Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को टैरिफ को लेकर झटका लगा है। संघीय अदालत ने उनके द्वारा लगाए गए टैक्स और टैरिफ को कानून के अनुसार नहीं बताया है। इसलिए कई टैक्स अवैध करार दिए गए हैं। अदालत के फैसले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने एक सोशल मीडिया पोस्ट भी लिखी।

Donald Trump | Trump Tariffs | US President

डोनाल्ड ट्रंप ने 90 देशों पर 10 से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है।

Trump Tariffs New Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को देश की ही अदालतों ने बड़ा झटका दिया है। एक संघीय अपील अदालत ने टैरिफ को अवैध करार दिया है। फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने कहा है कि ट्रंप सरकार द्वारा लगाए गए ज्यादातर टैरिफ कानून के अनुसार नहीं हैं। न्यायाधीश का कहना है कि टैरिफ लगाकर राष्ट्रपति ट्रंप अपनी ही शक्तियों का दुरुपयोग कर रहे हैं, जबकि अंतर्राष्ट्रीय आपातकालीन आर्थिक शक्तियां अधिनियम उन्हें टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं देता।

शक्तियों का सही इस्तेमाल करने की सलाह

कोर्ट की ओर से कहा गया है कि राष्ट्रपति ट्रंप को अपनी शक्तियों का इस्तेमाल सोच-समझ करना चाहिए। यही न्यायसंगत और तर्कसंगत होगा। राष्ट्रपति ट्रंप ने व्यापार घाटे का हवाला देकर टैरिफ लगाए हैं, जिससे कई देश अमेरिका के खिलाफ हो गए हैं। जवाबी कार्रवाई में अमेरिका पर भी टैक्स लग सकते हैं, जिसका खामियाजा अमेरिका की कंपनियों और लोगों को भुगतना पड़ सकता है। अगर देशों पर टैरिफ टैक्स लगे रहे तो यह अमेरिका के लिए नुकसानदायक साबित होंगे।

राष्ट्रपति ट्रंप की कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया

संघीय अदालत का फैसला सुनने के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने पोस्ट में लिखा कि सभी देशों पर लगाया गया टैरिफ लागू है और रहेगा। संघीय अदालत ने बेहद पक्षपात किया है। कोर्ट का कहना है कि टैरिफ हटा दिए जाने चाहिए, लेकिन मुझे पता है कि टैरिफ की लड़ाई में अमेरिका कही जीतेगा। अगर 90 देशों पर लगे टैरिफ हटा दिए गए तो अमेरिका के लिए बड़ी आपदा खड़ी हो जाएगी।

और व्यापार घाटा बर्दाश्त नहीं करेगा अमेरिका

राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि अमेरिका अब और व्यापार घाटा बर्दाश्त नहीं करेगा। दोस्त हों या दुश्मन, उनके द्वारा अमेरिका पर लगाए गए टैरिफ अनुचित हैं। उनके टैरिफ अमेरिका की कंपनियों, उत्पादकों, किसानों और लोगों को कमजोर कर रहे हैं। उन पर आर्थिक बोझ और दबाव डाल रहे हैं। अगर टैरिफ हटा दिए गए तो अमेरिका के लोग बर्बाद हो जाएंगे। टैरिफ को अमेरिका के खिलाफ इस्तेमाल किया जाता रहा है। अब अमेरिका देशहित में इनका इस्तेमाल करेगा।

व्हाइट हाउस ने किया राष्ट्रपति ट्रंप का बचाव

वाशिंगटन डीसी स्थिति व्हाइट हाउस ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का टैरिफ को लेकर बचाव किया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता कुश देसाई ने का कहना है कि राष्ट्रपति ट्रंप सिर्फ विदेशी खतरों से देश को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने अमेरिका की राष्ट्रीय और आर्थिक सुरक्षा करने के लिए कांग्रेस की ओर से मिली शक्तियों का कानूनी रूप से इस्तेमाल किया है। राष्ट्रपति ट्रंप के टैरिफ अभी भी प्रभावी हैं और सरकार को टैरिफ के मामले में जीतने की उम्मीद है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ