अमेरिका में संघीय कोर्ट से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी राहत मिली है। अपील कोर्ट ने अमेरिकी सरकार को टैरिफ वसूलने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल कर गुरुवार को यह अहम आदेश पारित किया। बता दें कि सरकार ने ट्रेड कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील कोर्ट में याचिका दायर की थी।
अपील कोर्ट में लगाई थी याचिका
अपील कोर्ट में ट्रंप प्रशासन ने याचिका लगाकर कहा कि ट्रेड कोर्ट के निर्णय पर रोक लगाना अमेरिका की नेशनल सिक्योरिटी के लिए जरूरी है। ट्रंप प्रशासन ने उनकी आर्थिक नीतियों के बड़े हिस्से को रद्द करने के खिलाफ कोर्ट में अपील की थी। इसमें प्रशासन ने तर्क दिया था कि रोक लगाना देश की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी है। ऐसे में अपीलीय कोर्ट ने एक दिन पहले ट्रेड कोर्ट की ओर से जारी किए गए आदेश पर अस्थाई रोक लगाई है।
ट्रंप ने की फैसले की आलोचना
अमेरिकी इंटरनेशनल ट्रेड कोर्ट ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ लगाने में अपने अधिकार का अतिक्रमण किया है। कोर्ट ने लिबरेशन डे टैरिफ के साथ-साथ कनाडा, मैक्सिको और चीन पर लगाए गए टैरिफ पर भी रोक लगा दी थी। फैसले के बाद ट्रंप ने हैरानी जताई थी। उन्होंने फैसले को बहुत गलत और राजनीति से प्रेरित बताया था।
ये भी पढ़ेंः Explainer: ट्रंप टैरिफ पर US कोर्ट के फैसले का भारतीयों पर क्या असर, किन पर रोक नहीं?
इधर व्हाइट हाउस के आर्थिक सलाहकार केविन हैसेट ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एक से दो सप्ताह में कई व्यापार समझौते अंतिम रूप ले सकते हैं। उन्हें तीन सौदों के बारे में जानकारी है, जोकि होने वाले हैं। इसमें कौनसे देश शामिल हैं ये उन्होंने नहीं बताया।
ये भी पढ़ेंः टैरिफ रुका तो भारत-पाकिस्तान सीजफायर पर पड़ेगा असर? ट्रंप के मंत्री ने कही बड़ी बात
संबंधित खबरें
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
2 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
3 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
7 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
8 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
11 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
18 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines