अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को विदेशी इस्पात आयात पर टैरिफ को दोगुना करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस टैरिफ को इसलिए बढ़ाया गया है ताकि अमेरिका में इस्पात उद्योग को बढ़ाया जा सके। पेंसिल्वेनिया स्थित मोन वैली वक्र्स इरविन प्लांट में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि टैरिफ में इस बढ़ोतरी से घरेलू इस्पात उत्पादकों को संरक्षण मिलेगा।
अमेरिका का भविष्य पिट्सबर्ग की ताकत और गौरव
राॅयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार ट्रंप ने कहा कि हम स्टील इंपोर्ट पर टैरिफ में 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। हम अमेरिका में स्टील पर टैरिफ को 25 से 50 प्रतिशत करने जा रहे हैं। इससे हमारे देश में स्टील उद्योग और अधिक सुरक्षित हो जाएगा। ट्रंप ने चीन पर निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका का भविष्य शंघाई के घटिया स्टील पर नहीं बल्कि पिट्सबर्ग की ताकत और गौरव के साथ निर्मित होना चाहिए।
ऐसे में अगर टैरिफ में बढ़ोतरी होती है तो आवास, मोटर वाहन और निर्माण क्षेत्र समेत उन उद्योगों की लागत बढ़ सकती है जोकि पूरी तरह से इस्पात पर निर्भर है। अमेरिका में 2018 में स्टील पर पहली बार टैरिफ लगाए जाने के बाद से ही स्टील उत्पादों की कीमतों में 16 प्रतिशत की वृद्धि हो चुकी है। दरअसल इस टैरिफ को बढ़ाने के पीछे उनकी योजना यूएस स्टील-निप्पॉन डील को मजबूत करने की है।
ये भी पढ़ेंः काम आई थरूर की कूटनीति, कोलंबिया ने पाकिस्तान के समर्थन में दिया बयान लिया वापस
स्टीलवर्कर्स यूनियन ने निप्पॉन डील पर उठाए सवाल
अमेरिकी राष्ट्रपति ने एक नई योजना की घोषणा की है। इसके अनुसार जापान की निप्पॉन स्टील अमेरिकी कंपनी यूएस स्टील का अधिग्रहण करेगी, लेकिन कंपनी पर नियंत्रण अमेरिका का ही रहेगा। हालांकि इस अधिग्र्रहण का यूनाइटेड स्टीलवर्कर्स यूनियन से सवाल उठाया है। यूनियन ने बयान जारी कर कहा कि निप्पॉन ने लगातार कहा कि यह यूएस के कारखानों में तभी निवेश करेगा जब कंपनी का स्वामित्व उसके पास होगा। ऐसे में ट्रंप के दावे के विपरीत अगर निप्पॉन स्टील को यूएस स्टील का मालिकाना हक मिलता है तो यूएस स्टील अमेरिकी कंपनी नहीं रह जाएगी।
ये भी पढ़ेंः चीन को पीछे छोड़कर आगे निकला भारत, अमेरिका को iPhone एक्सपोर्ट करने के मामले में बना नंबर 1
संबंधित खबरें
श्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
28 mins agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
6 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
14 hrs agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
15 hrs agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
19 hrs agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
20 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
23 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
1 day agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines