अमेरिका की ट्रेड कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका देते हुए लिबरेशन डे टैरिफ को अवैध घोषित कर इस पर रोक लगा दी। इस दौरान ट्रंप सरकार ने टैरिफ की पैरवी करते हुए भारत और पाकिस्तान के सीजफायर का जिक्र किया। सरकार में वाणिज्य मंत्री लुटनिक ने कोर्ट में कहा कि टैरिफ के कारण ही भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हो पाया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार लुटनिक ने कोर्ट में कहा कि भारत और पाकिस्तान दो परमाणु शक्तियों ने 13 दिनों की सैन्य कार्रवाई के बाद 10 मई को सीजफायर पर सहमति बनी। राष्ट्रपति ट्रंप के कारण ही दोनों देश युद्धविराम कर पाए।
अमेरिकी व्यापार मंत्री ने दिया ये बयान
लुटनिक ने कहा कि ट्रंप ने दोनों देशों को ट्रेड का ऑफर दिया, जिससे एक पूर्ण युद्ध की स्थिति से बचाया गया। लेकिन कोर्ट के फैसले से उस क्षेत्र की लाखों जिंदगियों पर सवाल उठ सकता है क्योंकि भारत और पाकिस्तान ट्रंप के ऑफर की वैधता पर सवाल उठा सकते हैं। लुटनिक ने आगे कहा कि दो अप्रैल को ट्रंप ने टैरिफ प्लान का ऐलान किया तो कई देशों से अमेरिकी सरकार से संपर्क किया। इनमें से कई देशों ने अपने हितों के कारण अमेरिका पर कोई जवाबी कार्रवाई नहीं की। कई ऐसे ट्रेडिंग पार्टर्नस जिनका हमारे साथ व्यापार घाटा था, बातचीत की टेबल पर आ गए।
ये भी पढ़ेंः लिबरेशन डे टैरिफ पर ट्रंप को झटका, अमेरिकी कोर्ट ने US प्रेसीडेंट के फैसले पर लगाई रोक
ट्रंप 7 बार सीजफायर का क्रेडिट ले चुके हैं
बता दें कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करीब 7 बार सीजफायर का क्रेडिट ले चुके हैं। उन्होंने हाल ही में अमेरिका-सऊदी इन्वेस्टमेंट फोरम को संबोधित करते हुए कहा था कि कुछ दिन पहले मेरी सरकार ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर को रोकने में मदद की। मैंने ट्रेड का हवाला देकर दोनों देशों को कहा कि आओ डील करते हैं। ट्रेड करें। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के प्रधानमंत्री ताकतवर हैं, अच्छे और स्मार्ट नेता हैं। उन्होंने बात मानकर जंग रोक दी है।
ये भी पढ़ेंः कौन है मोहम्मद सिनवार? जिसकी मौत का दावा कर रहे इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू
संबंधित खबरें
मिड-टर्म चुनाव के बाद ट्रंप बने रहेंगे राष्ट्रपति, लेकिन छिन जाएगी ये पावर?
1 hr agoट्रंप की हार का भारत पर क्या होगा असर? ट्रेड डील से वीजा तक जानें सबकुछ
3 hrs agoमिडटर्म चुनाव में कैसा रहा भारतीय मूल के नेताओं का प्रदर्शन, किसकी हुई जीत?
3 hrs agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
4 hrs agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
5 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
6 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
8 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
9 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
10 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines