अमेरिका में पढ़ाई और नौकरी होगी महंगी? H-1B और OPT वीजा पर नई फीस लगाने की तैयारी में ट्रंप

अमेरिका में करियर बनाने का सपना देख रहे भारतीय छात्रों और आईटी प्रोफेशनल्स को झटका देगी यह खबर. अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने H-1B वर्क वीजा और F-1 OPT दोनों कार्यक्रमों पर नए शुल्क लगाने की नियामक प्रक्रिया शुरू कर दी है.

H-1B Visa Fees, US OPT Visa Rules, Indian Students in USA, US Immigration Updates, F-1 Visa OPT

H-1B वर्क वीजा और F-1 ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) दोनों पर नए शुल्क लागू करने की तैयारी। Pic Credit: AI

विज्ञापन

अमेरिका में नौकरी और पढ़ाई का सपना देख रहे लाखों भारतीय छात्रों और टेक प्रोफेशनल्स के लिए एक चिंताजनक खबर है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के नेतृत्व वाली सरकार H-1B वर्क वीजा और F-1 ऑप्शनल प्रैक्टिकल ट्रेनिंग (OPT) दोनों पर नए शुल्क लागू करने की तैयारी में है. न्यूयॉर्क की प्रमुख इमीग्रेशन कानूनी फर्म ‘फ्रैगोमेन’ के अनुसार, OPT शुल्क नियम का प्रस्ताव 20 अगस्त को और H-1B याचिकाओं से जुड़ा प्रस्ताव 19 अगस्त को समीक्षा के लिए प्रबंधन एवं बजट कार्यालय (OMB) को भेजा गया है. हालांकि आधिकारिक शुल्क अभी गोपनीय है, लेकिन रिपोर्टों के मुताबिक OPT आवेदनों पर 100,000 डॉलर तक का शुल्क प्रस्तावित किया जा सकता है.

US Visa New Rules Alert: अमेरिका जाने और रहने वालों के लिए अलर्ट, बिना ग्रेस पीरियड के रिजेक्ट होंगे पुराने फॉर्म!

विज्ञापन

भारतीयों पर क्यों होगा सबसे बड़ा असर?

अमेरिकी वीजा व्यवस्था में भारतीयों की भागीदारी सबसे ज्यादा है. USCIS की एक रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2024 में स्वीकृत कुल H-1B याचिकाओं में 71% हिस्सेदारी अकेले भारतीय पेशेवरों की थी. भले ही अमेरिका राष्ट्रीयता देखकर शुल्क नहीं लगाता, लेकिन बड़ी संख्या में होने के कारण इसका सीधा नुकसान भारतीयों को ही होगा.

छात्रों की जेब पर पड़ेगा सीधा बोझ

आमतौर पर H-1B वीजा का अनिवार्य सरकारी खर्च कंपनी वहन करती है, लेकिन F-1 छात्र वीजा से H-1B में जाने के दौरान इस्तेमाल होने वाला OPT एक व्यक्तिगत आवेदन होता है, जिसका खर्च खुद छात्र को उठाना पड़ता है. वर्तमान में इसके लिए फॉर्म I-765 की ऑनलाइन फीस 470 डॉलर (करीब 39,000 रुपये) और ऑफलाइन 520 डॉलर (करीब 43,200 रुपये) है. यदि इसमें भारी बढ़ोतरी होती है, तो छात्रों के लिए अमेरिका में टिकना बेहद महंगा हो जाएगा..

पहले अदालत ने रद्द किया था 100,000 डॉलर का नियम

इससे पहले प्रशासन ने कुछ नई H-1B याचिकाओं के लिए 100,000 डॉलर का एकमुश्त शुल्क तय किया था. हालांकि, मैसाचुसेट्स की संघीय जिला अदालत ने 8 जून को इसे गैरकानूनी करार देते हुए रद्द कर दिया था और अपील्स कोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा. अब डीएचएस एक नए नियामक मार्ग के जरिए शुल्क प्रस्तावों को आगे बढ़ा रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ