अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा ऐलान करते हुए 12 देशों के नागरिकों पर अमेरिका में एंट्री पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही 7 अन्य देशों से आने वाले लोगों पर भी पाबंदियां लगाई गई हैं। ट्रंप ने ये कदम राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर उठाया है। रॉयटर्स के अनुसार ट्रंप ने म्यांमार, अफगानिस्तान, हैती, ईरान, लीबिया, सोमालिया, इक्वेटोरियल गिनी, कांगो, यमन, चाड, सूडान, हैती और इरिट्रिया शामिल हैं। यह सभी प्रतिबंध 9 जून को रात्रि 12 बजकर 1 मिनट से लागू होंगे।
7 देशों पर आंशिक प्रतिबंध
इसके अलावा ट्रंप ने क्यूबा, लाओस, टोगो, वेनेजुएला, बुरुंडी, सिएरा लियोन जैसे 7 देशों पर आंशिक प्रतिबंध लगाया है। इन देशों से आने वाले लोगों पर विशेष शर्तें और कड़ी जांच होगी। ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी ट्रंप ने ऐसी ही नीति अपनाई थी। बता दें कि पहले कार्यकाल के दौरान 7 मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर प्रतिबंध लगाया गया था।
ये भी पढ़ेंः Explainer: 9 करोड़ के ‘मुल्क’ ने क्यों उड़ाई अमेरिका-रूस की नींद? ट्रंप-पुतिन के बीच सवा घंटे फोन पर हुई बात
इस्लामिक कट्टरपंथियों को आने से रोकना चाहता हूं
ट्रंप ने इसको लेकर आदेश पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। ट्रंप ने अपने आदेश में लिखा है मैंने पहले शासन के दौरान कई देशों के विदेशी नागरिकों को प्रतिबंधित कर दिया था। मेरे लिए अमेरिका के लोगों की सुरक्षा पहला मुद्दा है। मैं हमारे लोगों की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने किसी भी तत्व को अमेरिका से दूर रखना चाहता हूं। ट्रंप ने कहा मैं मेरे देश में इस्लामिक कट्टरपंथियों को आने से रोकना चाहता हूं।
ट्रंप ने आगे कहा कि अप्रवासी वीजा पर प्रवेश करने वाले अमेरिका में वैध निवासी बन जाते हैं। ऐसे लोग राष्ट्रीय सुरक्षा और सार्वजनिक सुरक्षा जैसी चिंताएं प्रस्तुत कर सकते हैं। ट्रंप ने कहा कि इन देशों की सूची में कुछ और नाम अभी जोड़े जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम ऐसे लोगों को एंट्री नहीं देंगे जो हमें नुकसान पहुंचाना चाहते हैं।
संबंधित खबरें
सऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
3 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
3 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
6 hrs agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
9 hrs agoहवा में आपस में टकराए फिलीपींस मिलिट्री के 2 प्लेन, 4 पायलटों की मौत; कैमरे
12 hrs agoईरान की जेल में कैद 'डोनाल्ड ट्रंप'! तेहरान ने उड़ाया US प्रेसिडेंट का मजाक
12 hrs ago'परमाणु हथियार, AI सिस्टम', किम जोंग बनाएंगे दुनिया की सबसे ताकतवर सेना
14 hrs ago'वो UFO और एलियंस थे', अमेरिका का दुनिया के सामने फिर चौंकाने वाला खुलासा
15 hrs agoना मिसाइल, ना ड्रोन... हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ निकाला नया 'हथियार'!
15 hrs agoछात्र ने लिखा था धमकी वाला पत्र, दिल्ली पुलिस ने किया खुलासा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines