अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बीते मंगलवार (14 जुलाई, 2026) को होर्मुज स्ट्रेट से आने जाने वाले सभी जहाजों पर 20 प्रतिशत कार्गो शुल्क लेने का ऐलान किया था, लेकिन अब ताजा अपडेट के अनुसार, ट्रंप ने अपने इस प्रस्ताव को वापस ले लिया है.
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रंप ने कहा कि अब जहाजों से शुल्क वसूलने की जगह खाड़ी (गल्फ) देशों के साथ बड़े व्यापार और निवेश समझौते किए जाएंगे जिससे अमेरिका को ज्यादा लाभ होगा. वहीं, ट्रंप ने यह भी कहा कि गल्फ देशों के साथ होने वाले इन समझौतों से अमेरिका में भारी निवेश होगा और रोजगार के नए सोर्स बनेंगे.
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘मिडिल ईस्ट के नेताओं के साथ बेहद सकारात्मक बातचीत हुई जिसके बाद उन्होंने 20 प्रतिशत अमेरिकी Reimbursement Fee लगाने का अपना फैसला वापस ले लिया है. अब इस फीस की जगह खाड़ी देशों के साथ व्यापार होगा और कई अन्य समझौते भी किए जाएंगे.’
ट्रंप ने कहा कि ‘गल्फ देशों के साथ होने वाले ये निवेश बड़े होंगे. जिससे अमेरिका में नई इंडस्ट्री, नई फैक्ट्रियां भी स्थापित होंगी और लोगों के लिए नई नौकरी के अवसर पैदा होंगे.’
14 जुलाई को ही किया था 20% शुल्क का ऐलान
बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने बीते मंगलवार को ही होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले टैंकरों से 20 प्रतिशत शुल्क लेने का ऐलान किया था. बता दें कि ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका होर्मुज स्ट्रेट का गार्जियन बनेगा और होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले सभी जहाजों से 20% शुल्क वसूलेगा. वहीं, ट्रंप ने यह भी कहा था कि होर्मुज स्ट्रेट सभी देशों के लिए खुला रहेगा, लेकिन ईरान के जहाजों पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी. साथ ही ट्रंप ने 20 प्रतिशत शुल्क वसूलने का कारण भी बताया था. ट्रंप का कहना था कि इस रणनीतिक समुद्री मार्ग की सुरक्षा की जिम्मेदारी अमेरिका उठा रहा है, इसलिए इसकी लागत की भरपाई अन्य देशों को करनी चाहिए.
यह भी पढ़ें- होर्मुज में बिगड़े हालात, अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों पर लगाई नाकाबंदी, अहवाज-केशम पर किए ताबड़तोड़ हमले
ट्रंप ने की थी अपनी सेना की तारीफ
डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी सेना के कारण ही होर्मुज स्ट्रेट सुरक्षित है और यहां से तेल की आपूर्ति पहले से कहीं ज्यादा सुचारु रूप से हो रही है. इस दौरान ट्रंप ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, सेंटकॉम प्रमुख एडमिरल ब्रैड कूपर, ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन डैन केन और अमेरिकी सेना की भी जमकर तारीफ की.
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
5 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
6 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
8 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
10 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
10 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
11 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
13 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
14 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
14 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines