हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

ट्रंप सरकार ने किया नए वीजा प्रतिबंधों का ऐलान, अमेरिका का साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ा कदम

साइबर ठगी रोकने के लिए ट्रंप सरकार ने सख्त वीजा नीति लागू की है. अब ऑनलाइन धोखाधड़ी और रंगदारी में शामिल विदेशी अपराधियों के साथ-साथ उनके परिजनों को भी अमेरिकी वीजा नहीं मिलेगा.

विज्ञापन
अमेरिका का साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ा कदम

वीजा प्रतिबंध को लेकर अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आई है. दरअसल, अमेरिकी ने साइबर धोखाधड़ी पर शिकंजा कसने के लिए एक नई वीजा प्रतिबंध नीति की घोषणा की है. विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने बताया कि यह नीति अमेरिकी नागरिकों से अरबों डॉलर ठगने वाले अंतरराष्ट्रीय अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए बनाई गई है. यह कदम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा जारी किए गए निर्देशों का हिस्सा है, जिसका मकसद साइबर अपराध को खत्म करना है. नए नियमों के तहत धोखाधड़ी, ऑनलाइन इन्वेस्टमेंट स्कैम और सेक्सटॉर्शन जैसे अपराधों में शामिल विदेशी नागरिकों को अमेरिका का वीजा नहीं मिलेगा. सबसे अहम बात यह है कि इस प्रतिबंध के दायरे में आरोपी अपराधियों के साथ-साथ उनके परिवार के सदस्य भी शामिल होंगे.

अरबों डॉलर का नुकसान और चीनी नेटवर्क पर निशाना

अमेरिका में साल 2024 के दौरान साइबर धोखाधड़ी की वजह से आम जनता को 12.5 अरब डॉलर से ज्यादा का भारी नुकसान उठाना पड़ा था. इसमें सबसे ज्यादा शिकार वरिष्ठ नागरिक बने हैं, जिन्हें फर्जी ऑनलाइन स्कीमों के जरिए ठगा गया. विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे मुख्य रूप से चीनी गिरोह काम कर रहे हैं जो लोगों को फर्जी रिश्तों में फंसाकर पैसे ऐंठते हैं. ये नेटवर्क न केवल अमेरिकियों से अरबों डॉलर लूट रहे हैं, बल्कि मनी लॉन्ड्रिंग और मानव तस्करी जैसे गंभीर अपराधों में भी लिप्त हैं. इसके अलावा अमेरिकी बच्चों को निशाना बनाने वाले सेक्सटॉर्शन रैकेट को लेकर भी प्रशासन ने कड़ी चेतावनी जारी की है.

यह भी पढ़ें: अमेरिका के सिएटल में स्पेस नीडल के पास अंधाधुंध गोलीबारी, 2 लोगों की मौत और कई घायल

विज्ञापन

अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई और सख्त नीतियां

अमेरिका केवल वीजा रोकने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि साइबर अपराधियों के खिलाफ बहुआयामी कार्रवाई करने की तैयारी में है. इसके तहत आर्थिक प्रतिबंध लगाने, संपत्ति जब्त करने, आपराधिक मुकदमे चलाने और प्रत्यर्पण मांगने जैसे कड़े कदम उठाए जाएंगे. हाल ही में कंबोडिया के एक बड़े ग्रुप से जुड़े 35 लोगों और संस्थाओं पर क्रिप्टोकरेंसी घोटाले के आरोप में प्रतिबंध लगाया गया था. अमेरिकी प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि साइबर अपराधों के जरिए उनके देश के नागरिकों का शोषण करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. यह नीति दुनिया के किसी भी कोने में बैठकर अमेरिकियों को ठगने वालों को कड़ा संदेश देती है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raja Alam

राजा आलम वर्तमान में News 24 हिंदी (B.A.G. Network) में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता में चार वर्षों के अनुभव के साथ नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर बारीकी से लेखन कर रहे हैं. पत्रकारिता की नींव देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU), अलीगढ़ से रखी, जहां से राजा आलम ने पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद, हिंदी लेखन में गहराई को और विस्तार दिया जब राजा ने जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली से हिंदी साहित्य में एम.ए. की डिग्री प्राप्त की. हर रोज़ कुछ नया सीखना और पाठकों तक सही, निष्पक्ष और भरोसेमंद खबर पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य रहा है. राजा के लेखन में आपको पत्रकारिता की गंभीरता के साथ-साथ पाठकों से जुड़ने वाली सरल भाषा और कंटेंट की विविधता दोनों मिलेंगे.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola