Chandra Nagamallaiah Murder: अमेरिका के डलास शहर में 10 सितंबर को भारतीय मूल के व्यक्ति चंद्र नागमल्लैया (50 वर्ष) की निर्मम हत्या कर दी गई थी. पुलिस के अनुसार ये घटना टेक्सास के डलास स्थित डाउनटाउन सूट्स मोटल में हुई, जहां योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज ने नागमल्लैया की पत्नी और बेटे के सामने ही गर्दन काटकर हत्या कर उनका सिर धड़ से अलग कर दिया था.
वहीं, अमेरिका में चंद्र नागमल्लैया की निर्मम हत्या को लेकर लोगों में काफी गुस्सा दिखाई दे रहा है. इस बीच अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने कहा कि “राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और डीएचएस सचिव क्रिस्टी नोएम अब बर्बर अपराधियों को अमेरिका में लंबे समय तक रहने की अनुमति नहीं देंगे”.
इस अपराधी को अमेरिका में नहीं होना चाहिए था
50 वर्षीय चंद्र नागमल्लैया की डाउनटाउन सूट्स मोटल में उनके सहकर्मी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज ने हत्या कर दी. योर्डानिस 37 वर्षीय क्यूबाई नागरिक है और उसका हिंसक आपराधिक रिकॉर्ड है.
अमेरिकी आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि इस अपराधी को अमेरिका में कभी होना ही नहीं चाहिए था.
कोबोस-मार्टिनेज को “राक्षस” बताते हुए, डीएचएस ने कहा कि उसने चंद्र नागमल्लैया का उसकी पत्नी और बच्चे के सामने सिर काट दिया और पीड़ित के सिर को जमीन पर पटक दिया उस पर लात भी मारी.
डीएचएस ने आगे कहा, “मार्टिनेज द्वारा एक व्यक्ति की बर्बर हत्या रोकी जा सकती थी, अगर इस आपराधिक अवैध विदेशी को बाइडन प्रशासन द्वारा हमारे देश में नहीं छोड़ा गया होता, क्योंकि अब क्यूबा उसे वापस नहीं लेगा.”
डीएचएस ने आगे कहा कि यही कारण है कि एजेंसी आपराधिक अवैध विदेशियों को तीसरे देशों में भेज रही है.
क्यों हुई थी नागमल्लैया की हत्या
मिली जानकारी के अनुसार, डलास पुलिस विभाग ने बताया कि मूल रूप से कर्नाटक निवासी चंद्र मौली नागमल्लैया की हत्या उनके सहकर्मी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज ने की थी. दोनों के बीच एक टूटी हुई वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद हुआ था.
सोशल मीडिया पर वायरल हुई सीसीटीवी फुटेज में कोबोस-मार्टिनेज को नागमल्लैया पर चाकू से हमला करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हमले के बाद पीड़ित मोटल के कार्यालय की ओर भागा, जहाँ उसकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटा भी मौजूद थे.
यह भी पढ़ें- ‘टेक्सस में भारतीय की हत्या के लिए पुतिन जिम्मेदार’, ट्रंप की होमलैंड सिक्योरिटी ने कहा-इसे टाला जा सकता था
नागमल्लैया की हत्या पर क्या बोले ट्रम्प?
डोनाल्ड ट्रम्प ने नागमल्लैया को एक “सम्मानित व्यक्ति” बताया. ट्रम्प ने आगे कहा कि मामले के आरोपियों पर प्रथम श्रेणी की हत्या का आरोप लगाया जाएगा.
ट्रम्प ने कहा, “निश्चिंत रहें मेरे रहते इन अवैध अप्रवासी अपराधियों के प्रति नरमी बरतने का समय अब खत्म हो चुका है. ट्रम्प ने कहा, होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम, अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी, बॉर्डर जार टॉम होमन और मेरे प्रशासन के कई अन्य लोग अमेरिका को फिर से सुरक्षित बनाने में अद्भुत काम कर रहे हैं.”
डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल संडे पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने कहा, “टेक्सास के डलास में हुई चंद्र नागमल्लैया की हत्या को लेकर मेरे पास पूरी जानकारी है, जिनकी उनकी पत्नी और बेटे के सामने क्यूबा से आए एक अवैध विदेशी द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई, ये घटना हमारे देश में कभी नहीं होनी चाहिए थी.”
संबंधित खबरें
इजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
1 hr agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
4 hrs agoकेरल में जन्मीं नित्या वी रमन कैसे बनीं लॉस एंजिल्स की मेयर?
5 hrs agoबम की धमकियों के बाद यूरोप में कई उड़ानों की इमरजेंसी लैंडिंग
5 hrs agoट्रंप ने भारत पर निकाली हार की भड़ास! भारतीय कपल और 9 कंपनियों पर लगाया बैन
13 hrs agoGoogle में छंटनी! इन कर्मचारियों को खुद नौकरी छोड़ने का दिया ऑफर
15 hrs agoफरीदाबाद में भूकंप के हल्के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.9
16 hrs agoUS मिडटर्म चुनाव में ट्रंप की हार से ईरान में जश्न, स्पीकर की कड़ी चेतावनी
17 hrs ago'हां, मैं बुरी तरह हारा हूं'; ट्रंप ने माना कि मिडटर्म चुनाव में हुआ नुकसान
17 hrs ago'हमारी हार की वजह ईरान युद्ध', चुनावी नतीजों पर जेडी वेंस का कबूलनामा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines