Trump Address UNGA Meeting: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) इस हफ्ते वैश्विक सुर्खियों में रहा है क्योंकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहां भाषण देने वाले हैं. माना जा रहा है कि ट्रंप अपने संबोधन में एक बार फिर अपनी ‘Historic Global Wins’ यानी ऐतिहासिक वैश्विक सफलताओं को दोहरा सकते हैं. यह भाषण इसलिए भी अहम है क्योंकि इसके जरिए ट्रंप दुनिया को यह संदेश दे सकते हैं कि उनकी नीतियां और उपलब्धियां अब भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मायने रखती हैं. आइए जानते हैं यूएनजीए वार्ता क्या है और क्यों जरूरी है.
क्या है UNGA?
UNGA का पूरा नाम यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली (United Nations General Assembly) यानी संयुक्त राष्ट्र महासभा है. यह संयुक्त राष्ट्र का मुख्य नीति-निर्माण अंग है, जिसमें यूएन के सभी 193 सदस्य देशों के प्रतिनिधि शामिल होते हैं. यह एक बहुपक्षीय मंच होता है, जहां अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर जैसे शांति, सुरक्षा, विकास, मानवाधिकार और पर्यावरण पर चर्चा की जाती है और समाधान निकाले जाते हैं. UNGA का वार्षिक उच्च-स्तरीय सत्र सितंबर में न्यूयॉर्क में आयोजित होता है.
इस आयोजन में दुनिया के कई बड़े नेता अपने देशों की नीतियों और वैश्विक चुनौतियों पर भाषण देते हैं. यह UN चार्टर के तहत कार्य करता है और सभी सदस्य देशों को समान मताधिकार मिलता है. UNGA मीटिंग के दौरान लिए गए फैसले कानूनी रूप से बाध्यकारी नहीं होते हैं लेकिन ये वैश्विक जनमत और अंतरराष्ट्रीय नीति पर बड़ा असर डालने का काम करती है. इस मंच पर छोटे-बड़े सभी देश अपनी आवाज उठा सकते हैं और वैश्विक नीतियों को प्रभावित कर सकते हैं.
क्यों खास हैं ट्रंप का भाषण?
23 सितंबर 2025 को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप UNGA में पहली बार अपने पुनर्निर्वाचन के बाद भाषण देने वाले हैं. यह भाषण वैश्विक व्यवस्था में बदलाव की आवाज के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि ट्रंप की नीतियां बहुपक्षीय संस्थाओं से दूरी बनाए रखने वाली रही हैं. माना जा रहा है कि ट्रंप अपने भाषणों में ऐतिहासिक वैश्विक सफलताओं वाली बातों को दोहरा सकते हैं. इससे उनकी वैश्विक छवि मजबूत होगी क्योंकि वे सिर्फ घरेलू राजनीतिक नेता नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी प्रतिक्रिया देने में माहिर हैं.
ट्रंप भाषण में अपने शासन या अपनी राजनीतिक कामकाजी अवधि की उपलब्धियों को उजागर करना चाहेंगे ताकि एक पॉलिटिकल एजेंडा सेट हो सके. द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठकों से वह दूसरे देशों के साथ अपने रिश्तों को प्रभावित करना चाहेंगे, रणनीतिक साझेदारी बनाना या मौजूदा मसलों पर अपने पक्ष को मजबूती से पेश कर सकते हैं.
क्या कोई बड़ा ऐलान होगा?
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने वाशिंगटन में एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा है ‘राष्ट्रपति ट्रंप एक बड़ा भाषण देंगे, जिसमें वे दुनिया भर में अमेरिकी ताकत के नवीनीकरण और केवल 8 महीनों में अपनी ऐतिहासिक उपलब्धियों के बारे में बताएंगे, जिसमें सात वैश्विक युद्धों और संघर्षों की समाप्ति भी शामिल है’. उनके भाषण से वैश्विक संस्थाओं पर निशाना साधा जा सकता है क्योंकि राष्ट्रपति का मानना है कि विश्व व्यवस्था काफी हद तक खराब हो चुकी है.
ये भी पढ़ें-क्या गाजा में थमेगा ‘कत्लेआम’ और नरसहांर?
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
1 hr ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
3 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
4 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
4 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
5 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
9 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
11 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
14 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
15 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines