India vs Canada On Khalistani Terrorist Hardeep Singh Nijjar: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो ने 18 सितंबर को भारत पर कनाडा की धरती पर खालिस्तान आतंकवादी हरजीत सिंह निज्जर को मारने का आरोप लगाया, ट्रुडो ने कनाडा की संसद में बिना कोई सबूत पेश किए आरोप लगाए। जिसके बाद कनाडा ने एक भारतीय राजदूत को भी निष्कासित कर दिया।
ट्रुडो का परिवार रहा है खालिस्तान समर्थक
कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रुडो भले ही भारत पर आरोप लगाते रहें लेकिन एक सच ये भी है कि उनका परिवार खालिस्तानी आतंकवादियों का समर्थक रहा है। उनके पिता पियरे ट्रुडो ने खालिस्तानी आतंकवादी तलविंदर सिंह परमार के समर्पण किए जाने के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। बता दें कि तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सरकार ने परमार के समर्पण किए जाने की मांग की थी, जिस पर पुलिस की हत्या का आरोप था, जिसे पियरे की सरकार ने भारत सरकार के अनुरोध को अस्वीकार कर दिया था। 23 जून 1985 को हुए ‘एअर इंडिया’ के एक विमान में बम विस्फोट होने से 329 बेगुनाह लोगो की जान चली गई थी, इस घटना को ‘कनिष्क बम कांड’ के नाम से जाना जाता है। केवल यही नहीं, मामले की जांच के लिए बने कनाडा आयोग ने अपने ही सरकार पर आरोप लगते हुए उसे कटघरे में खड़ा किया था।
G20 में कनाडाई प्रतिनिधिमंडल बैकफुट पर
जाहिर तौर पर भारत सरकार ने G20 में खालिस्तान के मुद्दे पर कनाडाई प्रतिनिधिमंडल को बैकफुट पर भेज दिया है। बता दें कि तब तक कनाडाई प्रतिनिधिमंडल को G20 कार्यक्रमों में आमंत्रित नहीं किया गया था। कनाडाई विमान भारत में खराब हो गया और वे 48 घंटों तक नई दिल्ली में फंसे रहे।
गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी किया ट्रुडो का समर्थन
ट्रुडो ने नज्जर की हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया था इससे प्रतीत होता है कि उनकी भाषा कनाडा में रहने वाले खालिस्तानियों से मिलती-जुलती है। खास ध्यान देने वाली बात है कि ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ के खालिस्तान आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी हत्या के लिए भारत को जिम्मेदार ठहराया है। पन्नू को हाल ही में कनाडा में देखा गया था जबकि ट्रुडो, जी 20 शिखर सम्मेलन के लिए भारत में थे।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
9 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
13 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
15 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
16 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
18 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines