हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

United States: व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा बैरियर से टकराया ट्रक, हिरासत में ड्राइवर; जांच में जुटी एजेंसियां

विज्ञापन

Truck Crash Near White House: व्हाइट हाउस के पास सुरक्षा बैरियर से एक ट्रक की टक्कर हो गई। दुर्घटनाग्रस्त ट्रक के ड्राइवर को यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के अधिकारियों ने हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। घटना सोमवार रात करीब 10 बजे की है।

यूएस सीक्रेट सर्विस के संचार प्रमुख एंथोनी गुग्लिल्मी ने ट्विटर पर कहा, “लाफयेट स्क्वायर पर वाहन की टक्कर। घटना की जांच के लिए रोडवेज और पैदल चलने वालों के रास्ते बंद कर दिए गए हैं।” बताया गया कि U-Haul ट्रक 16वीं स्ट्रीट पर Lafayette Square के उत्तर की ओर बैरियर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

ये भी पढ़ेंः दुनिया के नेताओं के बीच पीएम मोदी फिर अव्वल, ग्लोबल लीडर अप्रूवल में मिली 78% रेटिंग

यूएस सीक्रेट सर्विस ने जारी किया ये बयान

यूएस सीक्रेट सर्विस की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, “सोमवार रात 10:00 बजे से पहले सीक्रेट सर्विस वर्दीधारी डिवीजन के अधिकारियों ने 16 वीं स्ट्रीट पर लाफायेट स्क्वायर के उत्तर की ओर सुरक्षा बाधाओं से टकराने के बाद एक बॉक्स ट्रक के चालक को हिरासत में लिया।”

ये भी पढ़ेंः Papua New Guinea: पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री ने PM मोदी के छुए पैर, प्रोटोकॉल तोड़कर सूर्यास्त के बाद दिया राजकीय सम्मान, देखें

इसमें कहा गया है, “किसी भी सीक्रेट सर्विस या व्हाइट हाउस के कर्मियों को कोई चोट नहीं आई और दुर्घटना के कारण की जांच की जा रही है। ऐहतियातन सड़कों को बंद कर दिया गया है और पैदल चलने वालों के रास्ते बंद कर दिए गए हैं।”

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें