Tropical Storm Helene Impact: अमेरिका में चक्रवाती तूफान हेलेन तबाही मचा रहा है। देश के करीब 15 राज्य इस तूफान की चपेट में हैं। 2 दिन में इस तूफान के कारण 45 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब सवा करोड़ लोग बेघर हो गए हैं। 5000 से ज्यादा फ्लाइट्स पर असर पड़ा है। 1000 से ज्यादा फ्लाइट्स कैंसिल की गई है। लोगों के घरों में पानी भर गया है, जिस वजह से वे पलायन करने को मजबूर हैं।
फ्लोरिडा, जॉर्जिया, नॉर्थ कैरोलिना, साउथ कैरोलिना, वर्जीनिया और अलबामा में सरकार ने रेड अलर्ट और इमरजेंसी की घोषणा की हुई है। 200 से 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही तूफान हवाएं काफी तबाही मचा रही हैं। जगह-जगह पेड़ उखड़े हुए हैं, जिनसें बिजली लाइनें टूट गई हैं और करीब 10 लाख से ज्यादा घर-ऑफिस अंधेरे में डूबे हुए हैं। फ्लोरिडा में 7 और जॉर्जिया में 11, साउथ कैरोलिना में 2 फायर कर्मियों समेत 14 लोगो की मौत हुई है। कई इलाकों में सड़कें और घर पूरी तरह से पानी में डूबे हुए हैं।
तूफान ने मचाई इतनी तबाही
NDTV की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लोरिडा की राजधानी तल्हासी में आया तूफान रात को नॉर्थ की ओर बढ़ा, जिससे सड़कें, घर और ऑफिस जलमग्न हो गए। बिजली ठप हो गई। तूफानी हवाओं के साथ भीषण बारिश हो रही है। मियामी स्थित नेशनल हरिकेन सेंटर के अलर्ट के मुताबिक, जॉर्जिया के सबसे बड़े शहर अटलांटा के साथ-साथ साउथ और नॉर्थ कैरोलिना में अचानक बाढ़ आ सकती है। अप्पलाचियन पर्वतों में 12 इंच (30 सेंटीमीटर) तक बारिश होने का अनुमान है।
कुछ स्थानों पर 20 इंच तक बारिश हो सकती है। जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने बताया कि उनके राज्य के वाल्डोस्टा शहर में 115 इमारतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। पेरी में 140 मील (225 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाओं के कारण तट पर पहुंचा था, जहां घरों की बिजली गुल हो गई और गैस स्टेशन ध्वस्त हो गया। देश की जो बाइडेन सरकार ने इमरजेंसी का ऐलान करते हुए सभी तूफान प्रभावित राज्यों में रेस्क्यू ऑपरेशन बड़े स्तर पर चलाने के आदेश जारी कर दिए हैं।
करीब 9 फुट ऊंची लहरें उठ रहीं
न्यू जर्सी के रोवन विश्वविद्यालय के जलवायु वैज्ञानिक आंद्रा गार्नर ने AFP को बताया कि हेलेन की तूफानी लहरें बदतर होती जा रही हैं। समुद्र में पानी का स्तर भी बढ़ रहा है। फ्लोरिडा में 9 फुट (2.7 मीटर) ऊंची तूफानी लहरें उठ रही हैं। इसलिए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सेफ प्लेस पर जाने की सलाह दी गई है। हेलेन की तूफानी लहरों से जॉर्जिया के व्हीलर काउंटी शहर में खेत में खड़ा ट्रॉला उड़ गया। इसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई।
संबंधित खबरें
नेपाल में 'जलप्रलय' ने फिर मचाई तबाही, नदी में सैलाब में बहे 40 घर और 6 पुल
43 mins agoमिसाइल गिरते ही कैसे जान बचाकर भागे जायरीन? रियाद एयरपोर्ट का आया VIDEO
2 hrs agoसूडान में सोने की खदान पर मिसाइलों से भयंकर हमला, 72 लोगों की मौत
2 hrs agoLIVE: राजस्थान में पूर्व विधायक की पीट-पीटकर हत्या, खनन को लेकर हुआ विवाद
4 hrs agoईरान का डोनाल्ड ट्रंप को झटका, होर्मुज खोलने को अमेरिका का जवाब किया खारिज
5 hrs agoजंग के बीच रूस-यूक्रेन एनर्जी सीजफायर पर राजी, ट्रंप का दावा- इसे तोड़ना मत
14 hrs agoजिबूती तट के पास नाव पलटी, 15 बच्चों समेत 109 लोगों की मौत, 116 लापता
17 hrs agoपाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा में गिरी इमरान की PTI सरकार, इमरजेंसी लागू
19 hrs agoचीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
23 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines